6.1 C
New Delhi
Thursday, January 15, 2026

डॉक्टरों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करने का विशेष दिवस:- चिकित्सक दिवस

नर सेवा नारायण सेवा के ही समान होती है हम भी वही कार्य करते हैं:-डॉक्टर छवी गुप्ता

चौहान अनिल:-पूर्वी दिल्ली:-एक जुलाई को भारतवर्ष में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है,यह दिन डॉक्टर बिधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष में मनाया जाता है।जो की एक प्रसिद्ध चिकित्सक होने के सथ-साथ पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे, इस दिन को डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मुख्य रूप से मनाया जाता है। डॉक्टर छवी गुप्ता जो कि राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ताहीरपुर दिल्ली में ब्लड बैंक विभाग में हेड ऑफ़ डिपार्मेंट(एचओडी)के पद पर तैनात हैं, “डॉक्टर डे” के आज के इस विशेष अवसर पर उन्होंने बिधान चंद्र राय को याद करते हुए डॉक्टरी पेशे को मानव सेवा का सबसे सुगम एवं सरल ज़रिया बताया है, मगर इसमें मुश्किलें भी बहुत होती है जैसे एक डॉक्टर अपना फर्ज अदा करते हुए अपनी निजी जिंदगी को दरकिनार करते हुए मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। इनका यह भी कहना है कि नर सेवा देखा जाए तो नारायण सेवा के ही समान होती है, ऐसे शुभ अवसरों को एक समझदार इंसान को अपने हाथों से कभी नहीं गंवाना चाहिए और डॉक्टरी पेशा उन्हीं में से एक है।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles