-2.4 C
New York
Friday, January 17, 2025
spot_img

तीन बैराजों से छोड़ा गया 317478 क्यूसेक पानी।

घाघरा खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, दर्जनों गांवों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा। 

बहराइच। तीन बैराजों से छोड़ा गया 317478 क्यूसेक पानी घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 36.6 सेमी ऊपर बह रही है घूर देवी स्पर खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रही है। जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराता नजर आ रहा है।घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है महसी तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं यदि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है घाघरा के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को अभी तक बाढ़ न आने से निजात मिल रही थी लेकिन गुरुवार सुबह से ही जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि से ग्रामीणों के मन में बाढ़ का खतरा महसूस हो रहा है।

ऐसे में ग्रामीण रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीद कर घर ले जा रहे हैं तथा घर गृहस्थी के सामानों को सुरक्षित रखने के लिए तैयारी कर रहे हैं।शाम 4 बजे तीन बैराजों से छोड़ गया 3 लाख 17 478 क्यूसेक पानी शारदा बैराज से 146172 क्यूसेक गिरजा बैराज से 164 038 क्यूसेक सरयू बैराज से 7268 क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो वही एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान 106.070 के सापेक्ष 106. 416 मापा गया जो खतरे के निशान से 34.6 सेमी ऊपर बह रही है वही घर देवी स्पर पर खतरे के निशान 111. 530 के सापेक्ष 111. 980 मापा गया जो खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles