12.1 C
New Delhi
Saturday, February 15, 2025

35 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार चित्र संख्या 0007

UP रुपईडीहा बहराइच। 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सीमा चौकी रुपईडीहा के कार्मिको द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर उ.प्र. पुलिस के साथ एक संयुक्त गश्त निकाली गयी। गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 651/2 से 200 मीटर भारतीय क्षेत्र मे पानी टंकी के निकट एक युवक भारत से नेपाल की ओर आते हुए दिखाई दिया प्राप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल के द्वारा उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गयी। गश्त दल को देखते ही युवक भागने लगा लेकिन भागने में असफल रहा। गश्ती दल के द्वारा पकडे गए युवक से भागने का कारण व नाम पता पूछा गया। पूछ ताछ के दौरान अपना नाम- अख्तर अली उम्र- 33 वर्ष पिता-स्व.अब्बास अली ग्राम संगत टोला कस्बा नानपारा जिला बहराइच बताया। गश्त दल के द्वारा पूछ-ताछ किया गया तो व्यक्ति ने डरते हुए बताया की मेरे पास 35 ग्राम स्मैक है। जिसके कारण मै भाग रहा था। यह स्मैक मैंने सोनू नाम के एक व्यक्ति से प्राप्त किया है। जो ग्राम लहरपुरवा का निवासी हैं। यह स्मैक नेपाल में कोई राज नाम के व्यक्ति को देना हैं। जो अधिक मुनाफे से इसे छोटी छोटी मात्र में बेचेगा इसके बदले हमें कुछ पैसे मिलने वाले हैं। बरामद 35 ग्राम स्मैक व अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया। गश्त दल में एसएसबी के स.उप.नि.सा.बिप्लब कुमार घोस, मु.आ.सा. सैयद गुलाम मुर्तुजा, आ.सा.सुनील कुमार,मनीष पाण्डेय,शैलेन्द्र कुमार तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक संतोष कुमार,देवेन्द्र यादव,जयचंद गौड़, कार्मिक शामिल रहे। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles