35 C
New Delhi
Sunday, June 1, 2025

वो 5 खिलाडी जो टेस्ट में बने दोहरे शतक के मालिक, एक ने तिहरा शतक बनाकर उड़ाया था गर्दा!

जब से होनहार खिलाड़ी विराट कोहली ने संन्यास लेने की बात कही है तब से टीम इंडिया की दुर्दशा देखी जा सकती है। टीम के अंदर वैसे अब कोई खास बल्लेबाज बचे नहीं है। खास बल्लेबाज से मतलब है कि अब टीम आपको पूरी तरह से नई और यंग दिखने वाली है। वहीं विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने का फैसला लिया है तब से उनके चाहने वाले भी काफी भावुक है। इतना ही नहीं बल्कि कई लोग उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी कर रहे हैं।

विराट ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में कई खिताब अपने नाम किए हैं और उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इसके अलावा विराट अपने दोहरे शतक के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम बात करेंगे टीम इंडिया के कुछ उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया और दोहरे शतक अपने नाम किए। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट के बारे में…

virat kohli

सुनील गावस्कर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मशहूर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का। बता दे सुनील गावस्कर ने कुल 125 टेस्ट मैच में 51.12 की औसत से 10822 रन बनाए हैं। उन्होंने 34 शतक और 45 अर्धशतक अपने नाम किया जबकि 4 दोहरे शतक भी उन्होंने अपने नाम किए हैं।

राहुल द्रविड़
दूसरा नाम आता है मशहूर खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का। बता दे राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए 163 टेस्ट मैचों में 13265 रन बनाए। इसमें 36 शतक और 63 अर्ध शतक शामिल है। द्रविड़ के नाम करीब 5 दोहरे शतक भी शामिल किए गए हैं।

सचिन तेंदुलकर
लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाएं। बता दे सचिन तेंदुलकर के नाम 68 अर्धशतक और 51 शतक है। इसके अलावा उन्होंने 6 दोहरे शतक अपने नाम किए हैं।

virat kohli

वीरेंद्र सहवाग
इसके बाद नाम आता है मशहूर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का, धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच की 178 पारियों में करीब 8503 रन बनाए। बता दे इस दौरान उन्होंने 23 शतक को 31 अर्ध शतक अपने नाम किए। इसके अलावा वह 6 डबल सेंचुरी अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि सहवाग के नाम एक तिहरा शतक भी शामिल है।

विराट कोहली
अंत में बात करते हैं क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले मशहूर क्रिकेट विराट कोहली के बारे में। विराट कोहली अब तक भारतीय टीम को कई यादगार उपलब्धियां दे चुके हैं। उन्होंने 123 टेस्ट मैच खेलने के दौरान 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने 7 डबल सेंचुरी अपने नाम की है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें: ‘असली फैंस केवल धोनी के, बाकी तो खरीदते हैं…’ कोहली के सन्यास के बीच हरभजन के बयान से विवाद!

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles