-3 C
New York
Friday, January 17, 2025
spot_img

59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजन किया गया।

59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर निबंध प्रतियोगिता एवं लिंग संवेदीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन कराया गया

UP बहराइच। 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के प्रागण में लिंग संवेदीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कैलाश चन्द रमोला कमांडेंट, 59वीं वाहिनी के निर्देशन में किया गया जिसमे हिमांशु दुबे उप कमांडेंट द्वारा वाहिनी के जवानों एवं महिला कार्मिको को लिंग संवेदीकरण विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए हिमांशु दुबे उप कमांडेंट ने जवानों एवं महिला कार्मिको को अवगत कराया कि लिंग समानता हमारे वर्तमान आधुनिक समाज में गंभीर मुद्दों में से एक है। यह महिलायों और पुरुषों के लिए जिम्मेदारियों, अधिकारों की समानता को संदर्भित करता हैं। हमें अपने प्रयासों में ईमानदार होना चाहिए और महिलायों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने पर काम करना चाहिए। भारत में पूर्ण लैंगिक समानता के लिए, पुरुषों और महिलाओं दोनों को एक साथ काम करना होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। इस कार्यक्रम के दौरान शक्ति सिंह ठाकुर द्वितीय कमान अधिकारी, शेखर बजाज उप-कमांडेंट, अभिनव कश्यप उप कमांडेंट , निरीक्षक प्रशासन, रवि कुमार एवं 59वीं वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles