32.6 C
New Delhi
Sunday, October 5, 2025

फैंस नहीं जानते होंगे Shahrukh Khan के ये Dark Secrets!

जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, ठीक उसी तरह फिल्म इंडस्ट्री के भी दो पहलू है। एक वो जो हमें पर्दे पर दिखाया जाता है और एक वो जो पर्दे के पीछे रहता है जो कम ही निकल कर आता है, और जब-जब यह निकल कर आता है इंडस्ट्री में बवाल हो जाता है। यही वजह है कि लोग कैमरे के सामने खुद को बड़ी खूबसूरती से पेश करते हैं, लेकिन परदे की पीछे की कहानी कुछ और ही होती है।

अब आप शाहरुख खान को ही देख लीजिए जिन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाता है। वहीं लड़कियों में तो उनको लेकर एक अलग ही तरह की दीवानगी है लेकिन उनका असली चेहरा कुछ और ही है। जी हाँ… दोस्तों आपने अभी तक केवल शाहरुख़ खान की अच्छाई ही देखी होगी, लेकिन आज हम आपको बताएंगे शाहरुख़ खान से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स और डार्क सीक्रेट्स जिन्हें जानने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। तो चलिए जानते हैं एक्टर के बारे में..

अभिनेता का रहा सीक्रेट अफेयर
दरअसल, शाहरुख खान शादीशुदा होने के बावजूद बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को डेट करने लगे थे। जी हां।। शाहरुख को लेकर हमेशा ही कहा जाता है कि वह अपनी बीवी को लेकर काफी ईमानदार रहे लेकिन एक वक्त वो भी आया जब उन्होंने भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखा। कहा जाता है कि कई बार शाहरुख और प्रियंका को एक साथ देखा गया। हद तो तब हो गई जब प्रियंका को शाहरुख खान की जैकेट पहने भी देखा गया।

shahrukh khan dark side

इस दौरान प्रियंका और शाहरुख की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थीं जो इनका अफेयर साबित करने के लिए काफी थी। हालाँकि इस मामले में ना तो कभी शाहरुख खान ने कुछ कहा और ना ही प्रियंका चोपड़ा ने कुछ बोलना ठीक समझा। वक्त के साथ-साथ इनका अफेयर खत्म होता चला गया और प्रियंका चोपड़ा विदेश शिफ्ट हो गई।

गुस्से में किए कांड, सलमान से लिया पंगा
शाहरुख खान अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार ऐसे मौके आए जब शाहरुख खान अपने आपे से बाहर हो गए। फिर चाहे वो वानखेड़े स्टेडियम की बात हो या फिर वह फराह खान के पति शिरीष कुंदर को थप्पड़ मारने की बात हो। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान से भी पंगे ले लिए। हालांकि वक्त के साथ सलमान और शाहरुख के रिश्ते सुधर गए लेकिन शाहरुख का नाम कंट्रोवर्सी में हमेशा रहा।

shahrukh khan dark side

कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि, शाहरुख खान ने मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का कैरियर बर्बाद करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांक, इसमें कितनी सच्चाई है यह तो कोई नहीं जानता लेकिन कहा जाता है कि अभिजीत भट्टाचार्य का इंडस्ट्री में ना दिखने के पीछे का हाथ शाहरुख खान ही है। खैर इस मामले में ना तो कभी अभिजीत भट्टाचार्य ने कुछ कहा और ना ही शाहरुख खान ने।

रह चुके चैन स्मोकर
बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान चेन स्मोकर भी रह चुके हैं। जी हां… उन्हें सिगरेट पीने की बहुत गंदी लत थी। कई बार सेट पर हीरोइन उनकी सिगरेट के चलते उनसे चिढ़ने लगी थी। यहां तक कि उनके करीब जाने से भी डरती थी। हालांकि वक्त के साथ-साथ शाहरुख ने सिगरेट को थोड़ा कम कर दिया।

shahrukh khan dark side

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान धमकी मामला: फैजान खान गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने रायपुर से किया अरेस्ट

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles