26.2 C
New Delhi
Monday, July 7, 2025

कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कैंसर पीड़ित Joe Biden? पीछे छूट जाने की होड़ में कमाई अचूक संपत्ति!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान है। रिपोर्ट की माने तो जो बाइडेन का यह कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है जिसका इलाज करना भी संभव नहीं है। डॉक्टर का कहना है कि इसे कुछ साल तक नियंत्रित किया जा सकता है। जो बाइडेन अक्सर ही सुर्खियों में रहे हैं। जब उन्होंने राष्ट्रपति का पद संभाला था तब भी उनका नाम काफी शक्तिशाली व्यक्ति में शामिल रहा। तो चलिए जानते हैं आखिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन कितनी संपत्ति के मालिक है।

हड्डियों तक पहुंचा कैंसर
नॉर्थवेस्टर्न हेल्थ नेटवर्क के कैंसर प्रोग्रम के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. क्रिस जॉर्ज का कहना है कि, “प्रोस्टेट कैंसर जब हड्डियों तक फैल जाता है तो उसाक इलाज संभव नहीं हो पाता लेकिन इसे कुछ साल के लिए नियंत्रित किया जा सकता है। दो या तीन साल इसे कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन कुछ भाग्यशाली मरीज चार, पांच, यह या इससे ज्यादा समय तक कंट्रोल कर सकते हैं।” कहा जा रहा है कि, 82 साल के बाइडेन को कुछ समय से पेशाब करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद कैंसर का खुलासा हुआ।

joe biden property

कई आलीशान के घर के मालिक है बाइडेन
बात करें बाइडेन की संपत्ति के बारे में तो उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। वह कई आलीशान घरों के मालिक हैं। उनके पास 48 वर्ग फुट का ग्रीष्मकालीन घर है जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख डॉलर के आसपास बताई जाती है। रिपोर्ट की माने तो उन्होंने साल 2017 में इस घर को खरीदा था। इसके बाद जब उन्होंने उप राष्ट्रपति छोड़ा था तब उन्हें 1 करोड़ 11 लाख डॉलर से भी अधिक की कमाई हुई थी।

joe biden property

उन्होंने इसी वर्ष नवंबर में एक पूल भी बनवाया था जिसकी कीमत 75000 लाख डॉलर तक बताई जाती है। जो बाइडेन के पास समुद्री किनारे भी एक घर है जिसकी कीमत 45 लाख डॉलर बताई जाती है जो मूल लागत से 17 लाख डॉलर अधिक है। इसके अलावा राष्ट्रपति के पास वेलिंगटन के ग्रीन विले में भी एक बड़ा और आलीशान घर है। जिसकी कीमत 350,000 डॉलर बताई जाती है। इसके 2 साल बाद उन्होंने 6,850 वर्ग फुट का औपनिवेशिक शैली का घर और फिर 2005 में 1,900 वर्ग फुट का कॉटेज बनवाया।

joe biden property

दिन बे दिन बढ़ती गई संपत्ति
उन्होंने 2017 में अपनी अप्रत्याशित आय प्राप्त करने तक इसे बार-बार रिनोवेट किया। कहा जाता है, आज इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 25 लाख डॉलर है, जो कि दो साल पहले की तुलना में 700,000 डॉलर अधिक है। मिली जानकारी के अनुसार, जब बाइडेन ने 1967 में अपनी पहली पत्नी से शादी की, तो उनके पिता ने उन्हें 1967 की कार्वेट स्टिंग्रे दी थी। आज इसकी अनुमानित कीमत 100,000 डॉलर है। एक इंटरव्यू में बाइडेन ने कहा था कि, एक समय में उनके पास पैसों की बहुत कमी रही। ऐसे में जब उनके पास पैसे कमाने का मौका आया तो वह रुके नहीं। उन्होंने कहा था कि, “मुझे लगातार पीछे छूट जाने का खतरा था।”

ये भी पढ़ें: प्रेम संबंध-अय्याशी के चक्कर में देश का सौदा, यूट्यूबर निकली पाकिस्तानी जासूस, दी संवेदनशील जानकारियां!

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles