गर्मी का सीजन चल रहा है और इस सीजन में शरीर को स्वस्थ रखना एक चुनौती पूर्ण कार्य होता है। वही जब महिला प्रेग्नेंट हो तो ऐसे में स्वास्थ्य का ख्याल रखना और भी सवेंदनशील हो जाता है। गर्भवती महिलाओं को जी मचलाने से लेकर कई तरह की समस्याएं सामने आती है। वही गर्म मौसम में ब्लड प्रेशर की समस्या थकावट, डिहाइड्रेशन जैसी समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मी के मौसम में महिला क्या खाएं और क्या नहीं यह जानना बहुत ही जरूरी है? आज हम आपको इस लेख में बताएंगे उन चीजों के बारे में जिन्हें गर्भवती महिलाओं को गर्मी के दिनों में बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। यदि आप इस तरह का सेवन करती है तो आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो चीजें…?
अचार और पापड़ से रहे दूर
गर्मी के मौसम में आपने देखा होगा कि लोग अचार खाना काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही मनपापड़ के भी चटकारे लेते हैं, लेकिन आपको बता दे यह चीज नमक और तेल से भरपूर होती है जो शरीर में पानी बनाए रखने की क्षमता को कम कर देती है। ऐसे में कोशिश करें कि ज्यादा नमक लेने वाली चीजों से दूर रहे। अचार और पापड़ का सेवन आपको सूजन की समस्या भी बढ़ा सकती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं गर्मी के दिनों में आचार और पापड़ को इग्नोर करें।
मीठा प्रेग्नेंसी में होता है हानिकारक
प्रेगनेंसी में कई तरह की क्रेविंग होने लगती है। कभी खट्टा खाने का मन करता है तो कभी मीठा खाने का मन करता है। वहीं कई प्रेग्नेंट महिला है तो आइसक्रीम, मीठे ड्रिंक का भी सेवन करने लगती है लेकिन आपके लिए बता दे कि गर्मी के दिनों में इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इतना ही नहीं बल्कि गर्भावस्था में जेस्टेशनल डायबिटीज की भी संभावना बढ़ सकती है। वही वजन पर भी असर देखने को मिलता है। ऐसे में आपको मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
इन फलों का न करें सेवन
कच्चा पपीता और अनानास से भी आपको दूर रहना चाहिए। दरअसल यह दोनों ऐसे फल है जिसमें कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जो गर्भाशय शुक्राणु कम करने का कारण बनते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन्हें खाने से मिसकैरेज का खतरा भी बढ़ सकता है। वहीं कच्चे पपीते में लेटेक्स जैसे तत्व होते हैं जो प्रेगनेंसी के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आप अनानास और कच्चे पपीता को दूर-दूर से ही राम राम कहिए।
बासी खाना
गर्भवती महिला को अपने खान-पान को लेकर काफी सतर्क रहना चाहिए। कई महिलाएं ऐसी होती है जो रात का रखा हुआ खाना खा लेती है लेकिन उन्हें इस तरह की चीजों से बिल्कुल दूरी बनाए रखनी चाहिए। यदि गर्भवती महिला बासी खाना खाती है तो फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को बासी खाने को अवॉइड करना चाहिए।
ऐसे भोजन से रहे दूर
गर्भवती महिलाओं को थोड़ा चटकारे वाला खाना पसंद होता है, लेकिन गर्मियों के दिनों में आप तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना से दूर रहिए। दरअसल इससे पेट में जलन एसिडिटी और गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। होता क्या है कि गर्भवती महिलाओं का पाचन तंत्र पहले से थोड़ा धीमा हो जाता है। ऐसे में उन्हें मसालेदार भोजन से दूर रहना चाहिए। मसालेदार भोजन शरीर का तापमान बड़ा होता है जिससे डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
ये चीजें ज्यादा ना पिए
इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को कॉफी, चाय, कोल्ड ड्रिंक जैसे कैफीन युक्त पर पदार्थ से भी दूर रहना चाहिए। यदि आप यह चीज लेते हैं तो सीमित मात्रा में ही सुरक्षित है। गर्मी में इस तरह की चीजों का ज्यादा सेवन करने से पानी की कमी का कारण बन सकता है और नींद के गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में भ्रूण पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलता है। इस दौरान आप कॉफी और चाय को थोड़ा कम ही ले।
ये भी पढ़ें: Health Tips: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ‘कच्चे प्याज’? सेहत के लिए होते है नुकसानदायक!