बढ़ते हुए वजन से कई लोग परेशान हैं और वजन घटाने के लिए भी तरह-तरह के पैंतरे आजमाते हैं। वर्कआउट करने से लेकर हार्ड वर्क प्लान भी ले लेते हैं और खुद को पतला करने के लिए जान तक झोंक देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें वजन कम होता नहीं दिखाई देता। हालांकि वजन कम करने के लिए केवल वर्कआउट ही कारगर नहीं होती है इसके लिए आपको डाइट पर भी ध्यान देना पड़ता है। जी हां.. हमारे भारतीय किचन में ऐसे कई मसाले और चीजें मौजूद होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, साथ ही हमारे वजन कम करने में भी यह मदद कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिसके माध्यम से आप घर बैठे आसानी से वजन कम कर सकते हैं…
क्या है वो 2 चीजें, कितनी है फायदेमंद?
हम बात कर रहे हैं हमारे किचन में मौजूद दालचीनी और शहद के बारे में। दोनों का नाम आपने सुना ही होगा। दोनों ही खाद्य पदार्थ के लिए है और यह हमारे शरीर के लिए रामबाण से कम नहीं होते हैं। यदि आप लगातार इनका सेवन करते हैं तो शरीर को इससे कई फायदे मिलते हैं, साथ हीआपको वजन घटाने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, दालचीनी के सेवन से शरीर में एक नेचरली मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, इसके साथ ही इसे कैलोरी बर्न भी होती है।
दालचीनी ब्लड शुगर कंट्रोल लगने में भी मदद करती है और इससे शरीर के एनर्जी कम नहीं होती है और आप बढ़ाते हुए वजन से बच सकते हैं। वही बात की जाए शहद की तो इसके मिठास फूड क्रेविंग को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं और इससे देर से भूख लगती है जिससे आप ओवरऑल कैलोरी नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं। यानी की साफ तौर पर कहा जाए तो शहद और दालचीनी पाचन तंत्र से लेकर आपकी पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होती है।
कैसे किया जाता है इसका सेवन?
अब बात कर लेते हैं कि आखिर वजन घटाने के लिए दालचीनी और शहर का कैसे सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले गर्म पानी में दालचीनी का पाउडर डालना होगा, साथ ही आप इसमें एक चम्मच शहद डालें। दोनों को अच्छे से मिक्स करें और खाली पेट इसे पिए। गर्म या गुनगुने पानी में इन दोनों को मिलाकर पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है। ऐसे में आपको बढ़ते वजन को रोकने के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप इनकी चाय बनाकर पीते हैं तो भी यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। आप दोनों को एक साथ मिक्स कर ले और अच्छे से उबालकर इसे पी ले, इससे गले में दर्द, गले की खरास, खांसी जुकाम जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है।
दालचीनी और शहद लेने के लिए आपको थोड़ा इन बातों का भी ख्याल रखना होगा..
- बता दें, दालचीनी की तासीर बहुत गर्म होती है, ऐसे में आप गर्मियों में इसका सेवन करने से बच्चे आप हल्के रूप में दालचीनी का सेवन कर लेते हैं। जहां यह ठंड में फायदेमंद होती है तो गर्मी में आपको इससे थोड़ा बचना चाहिए।
- दालचीनी का अधिक सेवन और इसकी तासीर वजन बढ़ाने की वजह भी बन सकती है। ऐसे में आप इस बात का खास ख्याल रखें कि इस कम रूप में ही ले।
- वहीं जिन लोगों को अधिक गर्मी लगती है वे दालचीनी को अपने एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही ले। जी हां गर्मियों के दिनों में दालचीनी का सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
- बता दे शहद और दालचीनी का सेवन अक्टूबर से मार्च का समय बेहतरीन माना जाता है।
- यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं तो किसी आयुर्वेद एक्सपर्ट या अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
नोट: यहां पर बताई गई बातें आम जानकारियों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से योग्य राय का विकल्प नहीं है। अधिक से अधिक जानकारी के लिए अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें। ‘सम्पूर्ण न्यूज’ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: Health Tips: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ‘कच्चे प्याज’? सेहत के लिए होते है नुकसानदायक!