33.3 C
New Delhi
Friday, June 20, 2025

कौन थे करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर? छोड़ गए इतने करोड़ की संपत्ति!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां.. इस खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है। रिपोर्ट की माने तो मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कहा जा रहा है कि संजय का निधन पोलो क्लब में हुआ जहां एक मैच के दौरान उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद उन्हें मैदान में ही हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसके बीच में ही उन्होंने सांस तोड़ दी। तो चलिए जानते हैं आखिर संजय कपूर कौन है?

कौन थे संजय कपूर?
बता दें, संजय कपूर केवल करिश्मा कपूर के पूर्व पति के रूप में नहीं पहचाने गए है, उनकी खुद की एक बड़ी पहचान है। वह बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। संजय कपूर सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे जिसकी स्थापना उनके दिवंगत पिता सुरेंद्र कपूर ने करीब साल 1995 में की थी। साल 2015 में उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने इस कंपनी का कारोबार संभाला। साल 2025 में संजय को फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची में भी शामिल किया गया था।

sanjay kapoor

जी हां रिपोर्ट की माने तो संजय कपूर की नेटवर्क 12,450 करोड़ के आसपास है। इतना ही नहीं बल्कि मुंबई, दिल्ली, लंदन जैसे बड़े शहरों में उनके करोड़ों की प्रॉपर्टीज भी है। इसके अलावा उन्होंने टेक और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप्स में भी कई इन्वेस्टमेंट किया है। इसके अलावा वह यूएस, जर्मनी यूके में भी मशहूर बिजनेसमैन रहे हैं।

चंद दिनों में टूट गया था करिश्मा और संजय का रिश्ता
अब बात करें आखिर संजय कपूर और करिश्मा कपूर की मुलाकात कैसी हुई? तो बता दे साल 2003 में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी रचाई थी, लेकिन यह दोनों अपनी शादी को लंबी उम्र नहीं दे सके। साल 2014 में करिश्मा और संजय कपूर एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद साल 2016 में इन्होंने लीगली अलग होने का फैसला कर लिया। संजय कपूर और करिश्मा के दो बच्चे हैं जिनका नाम समायरा और कियान है। बता दे करिश्मा और संजय का तलाक उन दिनों काफी विवादों में रहा था।

जी हां एक्ट्रेस ने संजय और उनकी मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था। इसके अलावा करिश्मा की तरफ से ये तक भी कहा दिया था कि, हनीमून के दौरान उनके पति ने उनके दोस्तों के साथ उन्हें अकेला छोड़ दिया था। इस बयान के बाद इंडस्ट्री में खूब हंगामा हुआ। वहीं संजय कपूर की इमेज पर भी खूब असर देखने को मिला। हालाँकि कुछ दिनों बाद ये बयान झूठा निकला लेकिन तब तक संजय कपूर की अलग इमेज बन गई थी।

sanjay kapoor

संजय से पहले अभिषेक से था करिश्मा का रिश्ता
बता दे संजय कपूर से पहले करिश्मा का अफेयर जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ था। अभिषेक बच्चन और करिश्मा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और दोनों की सगाई भी हो गई थी। लगभग दोनों की शादी की तैयारी हो रही थी लेकिन इसी बीच अचानक करिश्मा और अभिषेक बच्चन का रिश्ता टूट गया। इसके पीछे करिश्मा की मां बबीता कपूर को बताया जाता है। कहा जाता है कि बबीता कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसकी वजह से अभिषेक और करिश्मा को अलग होना पड़ा।

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि बबीता कपूर करिश्मा और अभिषेक बच्चन को अमिताभ बच्चन की फैमिली से अलग रहने के लिए कह दिया था और अभिषेक बच्चन को यह फैसला मंजूर नहीं था। इसकी वजह से उन्होंने करिश्मा से अलग होने का ही फैसला कर लिया। अभिषेक बच्चन से अलग होने के बाद ही करिश्मा की जिंदगी में संजय कपूर की एंट्री हुई थी। इन दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद ही शादी रचाई थी लेकिन यह शादी भी चंद दिनों में ही टूट गई।

sanjay kapoor

करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की जो एक फैशन एंटरप्रेन्योर है। इस शादी से भी उन्हें एक बेटा है। संजय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर अपनी तस्वीर साझा करते थे। मौत के चंद देर पहले ही उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर भी एक नोट सोशल मीडिया पर साझा किया था, लेकिन वह कहां जानते थे कि उनकी मौत भी नजदीक आ पहुंची है। वह भी कुछ देर बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह गए।

ये भी पढ़ें: आपको याद है TV की आनंदी? हो गई इतनी बड़ी, बॉयफ्रेंड संग की सगाई!

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles