33.3 C
New Delhi
Friday, June 20, 2025

मौत या मर्डर? 14 जून का वो काला दिन जब सुशांत ने अपने ही घर में तोड़ा दम, 5 साल बाद भी नहीं मिला पाया न्याय!

यूं तो बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे कई सितारे हैं जो इस दुनिया को छोड़कर चले गए लेकिन मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का इस दुनिया से चले जाना फैंस को रास नहीं आया। 14 जून 2020 को ऐसा चमकता सितारा इस दुनिया से अलविदा हो गया जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। नया-नया बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका करियर शुरू हुआ था और फैंस के चेहते बन गए थे लेकिन एक ऐसी काली रात आई जिसने सितारे को हमेशा के लिए बुझा दिया। जी हां.. आज ही के दिन 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे जिसके बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। वहीं पूरा देश इस खबर से स्तब्ध था। तो चलिए जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

घर के सबसे लाड़ले थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार की राजधानी पटना में कृष्ण कुमार सिंह और उषा सिंह के घर हुआ। इनका पैतृक घर पटना जिले में है। बता दे उनके पिता एक सेवानिवृत्त तकनीकी अधिकारी हैं और पटना में बिहार राज्य हथकरघा निगम में कार्यरत थे। सुशांत अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटे थे और सबसे लाडले थे। उन्हें घर में ‘गुलशन’ और ‘गुड्डू’ के नाम से भी जाना जाता था। सुशांत एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में बड़े-बड़े कारनामें करना शुरू कर दिया था। वह ऐसे एक्टर थे जो चांद सितारों से बातें किया करते थे। उनकी डायरी से तमाम वो राज खुलकर सामने आए जिन्हे उन्होंने संजोकर रखा था। इसमें से उनके कई सपने पूरे भी हुए।

sushant singh rajput

टीवी से शुरू किया था करियर
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की। सबसे पहले उन्हें टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में देखा गया। इस सीरियल में वह पापुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी को खूब प्यार मिला। इसी सीरियल में काम करने के दौरान सुशांत और अंकिता एक दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे। इसके बाद वह झलक दिखला जा जैसे शो कभी हिस्सा रहे। जब सुशांत ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया तो अंकिता और उनका रिश्ता टूटा गया। इसका कभी ठोस कारण तो सामने नहीं आया लेकिन इन दिनों सुशांत अपने बॉलीवुड करियर पर फोकस करना चाहते थे। जब सुशांत सिंह की मौत हुई तो अंकिता को बड़ा सदमा लगा था।

फिल्मों में भी रहे हिट
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘काई पो छे’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आए और यह फिल्म उनके करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इसके बाद वह केदारनाथ, छिछोरे, पीके जैसी शानदार फिल्मों में नजर आए और लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। रिपोर्ट की माने तो सुशांत के पास कई फ़िल्में थी लेकिन अचानक उनके हाथ से कुछ फ़िल्में निकल गई। कई रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि, फिल्मों के हाथ से चले जाने के बाद सुशांत डिप्रेशन में चले गए थे।इसी बीच साल 2020 में कोरोना का समय शुरू हुआ और इसी समय शुरू हुआ सुशांत सिंह राजपूत की मौत का काल भी। जी हाँ.. 14 जून 2020 को सुशांत ने इस दुनिया का अलविदा कह दिया। वह अपने फ्लैट में मृत पाए गए।

sushant singh rajput

फैंस ने लगाई न्याय की गुहार
सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ तहलका मच गया और सुशांत सिंह की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठे। इस दौरान बॉलीवुड के हाई प्रोफाइल लोगों से भी पूछताछ की गई। अनन्या पांडेय से लेकर सारा अली खान समेत कई कलाकारों से भी बातचीत की गई। इसी बीच पोस्टमार्टम में यह पाया गया कि सुशांत सिंह राजपूत की दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि इसके पीछे असल सच्चाई क्या है यह तो कोई नहीं जानता लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और न्याय की मांग करने लगे थे। आज 5 साल के बावजूद उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई और फैंस उनके लिए न्याय की गुहार लगाते रहते हैं।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles