UP के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बाढ़ परियोजनाओं का किया निरीक्षण।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद बलिया/ मऊ/ आज़मगढ़ पहुँचकर बाढ़ परियोजनाओं का किया निरीक्षण।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने आज जनपद बलिया/ मऊ/ आज़मगढ़ पहुँचकर बाढ़ परियोजनाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिया। स्वतंत्र देव सिंह ने सबसे पहले जनपद बलिया में सरयू नदी के दायें किनारे पर निर्मित तुर्तीपार श्रीनगर तटबन्ध के किमी0 62.375 पर नव निर्मित स्पर एवं किमी0 62.850 से किमी0 63.000 के मध्य नवीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि परियोजनाओं के अन्तर्गत कराये गये कार्य की वजह से सरयू नदी धारा डाइवर्ट हो रही है जिससे तटबन्ध सुरक्षित है तथा तटबन्ध पर पर्याप्त मात्रा रिजर्व स्टॉक रखा हुआ है। जलशक्ति मंत्री द्वारा पत्रकारों से वार्ता करते समय यह बताया गया कि इन नवीन चलित परियोजनाओं का कार्य हो जाने से जनपद बलिया के सभी तटबन्ध पूर्णतया सुरक्षित रहेगें। स्वतंत्र देव सिंह ने इसके उपरांत जनपद मऊ दोहरीघाट पहुँचकर मुक्तिधाम (श्मशान घाट) की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्य के पुनर्स्थापना की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। और इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने जनपद आज़मगढ़ वि०ख० हरैया, के ग्राम हाजीपुर में महुला-गढ़वल तटबन्ध के किमी0 28.500 एवंकिमी0 28.850 पर स्थित चलित बाढ परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

जलशक्ति मंत्री ने इसके उपरांत सर्किट हाउस, आजमगढ़ पहुँचकर जनपद आजमगढ़ / मऊ एवं बलिया के सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, यू०पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन, उ०प्र०, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

Leave a Reply