UP राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को 2 करोड़ झण्डे बनाने का दिया गया लक्ष्य।

13 से 15 अगस्त तक आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान पूरी तरह सफल बनाना है केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक आयोजित हो रहे “हर घर तिरंगा” अभियान पूरी तरह सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को 2 करोड़ झण्डे बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका भुगतान पंचायती राज विभाग द्वारा किया जायेगा। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।

विगत वर्षों की भांति हर घर तिरंगा अभियान हेतु खण्डों कि अतिरिक्त आवश्यकता की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 2 करोड़ खण्डों का उत्पादन करके की जायेगी। ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारियां व व्यवस्थायें करने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन द्वारा समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्वयं सहायता समूहों का चिन्हांकन करते हुए झण्डों का निर्माण कराते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाय।

समस्त जिलों को झण्डो के निर्माण का लक्ष्य मिशन निदेशक द्वारा पूर्व में ही निर्धारित किया जा चुका है। आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपदों द्वारा तिरंगों के निर्माण हेतु समूहों का चिन्हीकरण बहुत तेजी के साथ किया जा रहा है एवं उनके द्वारा तिरंगों का निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply