होमगार्डस ने निकाली तिरंगा रैली 

बाबागंज, बहराइच। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर विकासखंड नवाबगंज के होमगार्डस ने बाइक से तिरंगा रैली निकाली। रैली नरैनापुर गांव से शुरू होकर भारत नेपाल सीमा तक पहुंच कर समाप्त हुई।विकासखंड नवाबगंज के होमगार्ड कमांडेंट राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उनके पैतृक निवास नरैनापुर गांव पर सभी होमगार्ड अपनी बाइक लेकर जमा हुए। होम गार्डन ने अपनी बाइक पर तिरंगा झंडा लगा रखा था वहीं से होमगार्ड के जवानों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा रैली की शुरुआत की। होमगार्ड की तिरंगा रैली राष्ट्रीय राजमार्ग से बाबा कुटी, बाबागंज होते हुए भारत नेपाल सीमा के रूपईडीहा कस्बे में पहुंची। जहां पर रैली का समापन किया गया। इस दौरान होमगार्ड के जवानों में देश भक्ति का जज्बा देखा गया।

Leave a Reply