32.1 C
New Delhi
Friday, September 19, 2025

ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष बने अजीत सिंह

विजय वर्मा उपाध्यक्ष जेपी सिंह महामंत्री चुने गए

बहराइच। जिला ब्लाक प्रमुख संघ का चुनाव लेजर रिजार्ट में सोमवार को सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया।
बहराइच में 14 विकासखंड है। जिला ब्लॉक प्रमुख संघ का चुनाव किन्हीं कारणों बस नहीं हो पाया था। सोमवार को लेजर रिजार्ट में ब्लॉक प्रमुखो की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता सदर विधायक के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने की। बैठक में सर्वसम्मत से जिला ब्लाक प्रमुख संघ का चयन किया गया। जिला ब्लाक प्रमुख संघ के संरक्षक महसी विधायक सुरेश्वर सिंह और सदर विधायक अनुप गया। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष पद पर ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय कुमार वर्मा और महामंत्री ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह, संदीप सिंह मंत्री, रीना जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। दीपेंद्र शर्मा, गीता देवी, सरिता यादव सैनी कृष्णा देवी और रेनू सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री जायसवाल ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख संघ की जिला इकाई के गठन से जिले के हर क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles