33.7 C
New Delhi
Saturday, July 19, 2025

प्रयागराज की पूर्व महापौर ने सर्राफा कारोबारी के परिवार को दिया 2.40 लाख का चेक, कैबिनेट मंत्री ने किया था आजीवन 10 हजार देने का वादा!

  1. प्रयागराज की पूर्व महापौर ने सर्राफा कारोबारी के परिवार को दिया 2.40 लाख का चेक।
  2. कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आजीवन दस हजार रूपए महीने आर्थिक मदद का किया था वादा।

सचिन मलिक, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के वादे को पूरा करते हुए प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने गुरूवार की देर शाम अपने पुत्र नमन गुप्ता के साथ मऊरानीपुर के सर्राफा कारोबारी स्वर्गीय अशोक अग्रवाल के घर जाकर उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल को नन्दी सेवा संस्थान की ओर से दस-दस हजार रूपए के 24 चेक दिए। परिवारजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। साथ ही हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।

 ashok agrawal

अशोक अग्रवाल की पत्नी को दिए जा रहे हर महीने 10 हजार
13 जून 2021 को मामूली विवाद में मऊरानीपुर के सर्राफा कारोबारी अशोक अग्रवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने 27 जून 2021 को मऊरानीपुर जाकर मृतक सर्राफा कारोबारी के परिवारजनों से मुलाकात करते हुए सर्राफा कारोबारी की पत्नी को आजीवन 10 हजार रूपए आर्थिक सहायता दिए जाने एवं बिटिया की शादी में एक लाख रूपए दिए जाने का वादा किया था। तब से लेकर लगातार मंत्री नन्दी द्वारा सर्राफा कारोबारी स्वर्गीय अशोक अग्रवाल की पत्नी नीलम अग्रवाल को हर महीने 10 हजार रूपए का चेक दिया जा रहा है।

आजीवन आर्थिक मदद करने का उठाया बीड़ा
सर्राफा कारोबारी स्वर्गीय अशोक अग्रवाल की पत्नी नीलम अग्रवाल ने कहा कि यह धनराशि उनके परिवार के जीविकोपार्जन का बहुत बड़ा सहारा है। 2021 में घटित घटना के बाद से लगातार मंत्री नन्दी द्वारा परिवार को दस हजार रूपए महीने की आर्थिक सहायता दी जा रही है। नन्दी सेवा संस्थान द्वारा प्रदेश के कई परिवारों को हर महीने 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मंत्री नन्दी ने प्रयागराज, कानपुर झांसी, गोरखपुर, प्रतापगढ़ के साथ ही प्रदेश के कई अन्य जनपदों में ऐसे कई परिवारों को आजीवन आर्थिक मदद करने का बीड़ा उठा रखा है. जिन्होंने घर की जिम्मेदारी सम्भालने वाले अपनों को खोया है। कोई घटना तो कोई दुर्घटना का शिकार हुआ है।

 ashok agrawal

पीड़ित परिवारों को हर महीने आर्थिक सहायता
मंत्री नन्दी ऐसे पीड़ित परिवारों को प्रत्येक महीने दस हजार रूपए की आर्थिक मदद देते हैं, जो पीड़ित परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनती है। इस अवसर पर प्रोफेसर मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अनूप गुप्ता, सीताराम बिलैया, नरेंद्र दमेले, गोपालदास दमेले, भगवानदास सेठ, राधारमण कथिल, मनीष बिलैया, अमित अग्रवाल, नमन अग्रवाल, गीता अग्रवाल, साधना अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, अनुपम चौबे, संजू सोनी, कुलदीप पटौरिया आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मंत्री नन्दी की मुलाकात, उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर की सार्थक चर्चा!

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles