35.4 C
New Delhi
Saturday, July 19, 2025

अहिल्याबाई होल्कर का जीवन लोककल्याण और सेवा का प्रतीक- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बयान!

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रयागराज में पंचात प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन।

सचिन मलिक, प्रयागराज: प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर “पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन” का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

हनुमान के दर्शन से हुई दिन की शुरूवात
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान के दर्शन से दिन की शुरूवात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की और कहा कि प्रयागराज की पुण्यभूमि पर आकर सदैव आंतरिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ अनेक जनप्रतिनिधि और जनपद के प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वी. के सिंह, विधायक दीपक पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक वाचस्पति, विधायक राजमणि कोल, महानगर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, और यमुनापार जिलाध्यक्ष संजय शुक्ल प्रमुख रहे।

prayagraj

जल संरक्षण समेत इन अभिनयानों पर डाला प्रकाश
होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,“रानी अहिल्याबाई न केवल एक महान शासिका थीं, बल्कि वे जनसेवा, धर्म, संस्कृति और समाज सुधार की प्रतीक भी थीं। उन्होंने जिस संवेदनशीलता और दूरदर्शिता से शासन किया, वह आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि, आज जब पंचायतों को सशक्त करने की बात हो रही है, तो रानी अहिल्याबाई का मॉडल हमारे सामने एक आदर्श बनकर उपस्थित होता है।

उन्होंने जनभागीदारी से शासन का संचालन किया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच सुनिश्चित की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने जलशक्ति विभाग की योजनाओं जैसे हर घर नल योजना, जल जीवन मिशन, अमृत सरोवर योजना और जल संरक्षण अभियान पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला।

prayagraj

महिला प्रतिनिधि और क्षेत्रीय अधिकारी रहे उपस्थित
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पंचायतें न केवल प्रशासन का आधार बन रही हैं, बल्कि राज्य के विकास के सशक्त माध्यम के रूप में उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नायकों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु समर्पित है। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, महिला प्रतिनिधि और क्षेत्रीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: पिछली सरकार पर नन्दी का हमला, कहा- इन्होंने अहिल्याबाई के गौरवशाली इतिहास को दबाने एवं छिपाने का कार्य किया…

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles