0.4 C
New York
Monday, January 13, 2025
spot_img

औद्योगिक क्षेत्र में और बेहतर होंगी आधारभूत सुविधाएं।

गाजियाबाद के साहिबाबाद, लोहामंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में और बेहतर होंगी आधारभूत सुविधाएं।

207 करोड़ की तैयार कार्ययोजना में से मंत्री नन्दी द्वारा 57 करोड़ की धनराशि निर्गत किए जाने के दिए गए निर्देश।

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने के लिए पुराने औद्योगिक क्षेत्रों का भी किया जाएगा समुचित विकास।

Sachin Chaudhary Lucknow। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाना है तो नए औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ही पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर यानी आधारभूत अवसंचरना सड़क, बिजली, पानी, रोड और नाली निर्माण को बेहतर करना जरूरी है। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराने औद्योगिक विकास क्षेत्रों को और बेहतर किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए 200 करोड़ के रिवाल्विंग फंड की व्यवस्था की गई है। एनसीआर में गाजियाबाद के साहिबाबाद, लोहामंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की 207 करोड़ की कार्ययोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया था। रविवार को औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा विकास कार्यों के लिए अनुमोदित 207 करोड़ की धनराशि में से 57 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए विकास कार्य के लिए धनराशि निर्गत करने का आदेश दिया गया। जिसमें 43.64 करोड़ के सिविल और 13.95 करोड़ के विद्युत कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षे़त्र साइट-4 में सीसी रोड, आरसीसी नाला, साइन बोर्ड आदि के लिए 20.18 करोड़, लोहा मंडी औद्योगिक क्षेत्र में 37.21 करोड, दक्षिणी साइड औद्योगिक क्षेत्र में 22.56 करोड़, बुलन्दशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में 113.17 करोड़ रूपए की लागत से सिविल कार्य और 13.95 करोड़ की लागत से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत कार्य कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की, जिसकी कुल लागत 207 करोड़ थी। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया था।
मंत्री नन्दी ने रविवार को 207 करोड़ के अनुमोदित विकास कार्यों में से 57.60 करोड़ रूपए के विकास कार्य कराए जाने के आदेश दिए। जिसके आधार पर गाजियाबाद के साहिबाबाद, लोहा मंडी, दक्षिणी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्रों में 43.64 करोड़ रूपए के सिविल कार्य और 13.95 करोड़ की धनराशि से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में एलईडी हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइट आदि लगाने के कार्य कराए जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles