-4.6 C
New York
Thursday, January 16, 2025
spot_img

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने किये रामलाल के दर्शन।

अयोध्या / लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज प्रदेश के मुखिया एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में कैबिनेट के सहयोगियों एवं विभिन्न दलों के विधायकगणों के साथ भव्य एवं दिव्य अयोध्या जी में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शन किए। मंत्री नन्दी ने कहा कि इस सुखद क्षण में भावनाओं को शब्दों का उद्गार देना सम्भव नहीं है। अद्भुत एवं अविस्मरणीय अनुभव है। प्रभु श्री रामलला से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। त्रेता में प्रभु श्री राम का वनवास 14 वर्ष का था। किन्तु कलयुग में 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा, संघर्ष एवं सैकड़ों रामभक्तों के बलिदान के पश्चात प्रभु अपने जन्मस्थान पर विराजमान हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुर्नजागरण का काल चल रहा है। दुनिया भर के करोड़ों सनातनी गौरवान्वित हैं, आह्लादित हैं, भावुक हैं। विकास के साथ विरासत का मंत्र धरातल पर मूर्त रूप ले रहा है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास की यह यात्रा निरन्तर सुपथ पर अग्रसर है।#ayodhya #रामलला #राममंदिर #जय_श्री_राम

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles