27.1 C
New Delhi
Tuesday, February 18, 2025

औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने की जीबीसी के तैयारियों की समीक्षा।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक।

कार्यक्रम स्थल का पैदल भ्रमण कर किया निरीक्षण।

ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 पूरे देश के औद्योगिक विकास को गति देगाः नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने 19 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 की तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आयोजन को भव्यतम बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 में दस लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव एक साथ धरातल पर आएंगे। जिसके जरिये 34 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगें। मंत्री नन्दी ने सभी विभागों के अधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने और आयोजन को भव्यतम स्वरूप देने के साथ ही सफल आयोजन के निर्देश दिए।मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश के रूप में एक नई पहचान मिली है। 2018 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद आयोजित पहले भूमि पूजन समारोह में 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव को शामिल किया गया था। वहीं अब छह वर्ष बाद 2024 में 10.15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा। यही बदलाव व रफ्तार यूपी की पहचान है। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 पूरे देश के औद्योगिक विकास को गति देगा।समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री नन्दी को तैयारियों के साथ ही निवेश प्रस्ताव की स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 में 10 लाख 15 हजार 583 करोड़ की 14 हजार 537 परियोजनाएं धरातल पर उतरने को पूरी तरह तैयार हैं। जिनमें 500 करोड़ की 300 परियोजनाएं, 100 से 500 करोड़ की 895 परियोजनाएं, 10 से 100 करोड़ की 4 हजार 577 परियोजनाएं, 01 से 10 करोड़ की 8 हजार 735 परियोजनाएं शामिल हैं। सभी परियोजनाओं के धरातल पर आने के बाद 34 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगें। अधिकारियों ने बताया कि जीबीसी के दौरान ही दिनांक 20 और 21 फरवरी को विभिन्न विषयों पर सेक्टोरल सेशन आयोजित किए जाएंगें। जिसमें ज्ञानार्जन की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी इस समारोह में विभिन्न तकनीकी, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थानों के छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने बताया कि जीबीसी के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जीबीसी के दौरान ही एफडीआई को लेकर इमर्जिंग डेस्टीनेशन फाॅर फाॅरेन इन्वेस्टमेंट इन इंडिया काॅक्लेव का आयोजन होगा। बैठक में आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर, सीईटो इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ, कमिश्नर लखनऊ रोशन जैकब, डीएम लखनऊ के साथ ही गृह, लोक निर्माण, पर्यटन, पुलिस, सूचना एवं जनसम्पर्क आदि विभागों के उच्चाधिकारीण उपस्थित रहे।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles