0.4 C
New York
Monday, January 13, 2025
spot_img

अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 03 वाहनों के विरूद्ध हुई कार्रवाई।

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी अंकुश के लिए संचालित किये जा रहे अभियान के दौरान तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत शुक्रवार की रात्रि थाना दरगाह शरीफ के ग्राम मुसगढ़ा में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त मिट्टी भरी हुई 03 ट्रैक्टर ट्रालियों को मय ट्रैक्टर के सीज़ किया गया। छापामारी की कार्यवाही में उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, तहसीलदार अभयराज पाण्डेय, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles