Site icon संपूर्ण हिंदुस्तान

बाजार जाने से पहले कपड़े का थैला अवश्य लें पॉलिथीन बैग लेने पर होगा जुर्माना।

शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में निगम की कार्यवाही तेज, आयोजित हुए जन जागरूकता कार्यक्रम, ओर चला अभियान।

बाजार जाने से पहले कपड़े का थैला अवश्य लें, पॉलिथीन बैग लेने पर होगा जुर्माना।

UP Ghaziabad। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हो रही है रोस्टर के क्रम में कविनगर ज़ोन अंतर्गत अभियान चलाया गया दुकानदारों को रेडी पटरी व्यापारियों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया गया तथा कई स्थानों पर पॉलिथीन बैग तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक प्राप्त हुई जिसको जप्त किया गया, लगभग 54000 का जुर्माना भी वसूला गया।

स्वास्थ्य विभाग जोनल प्रभारी टीम तथा प्रवर्तन दल टीम भी उपस्थित रही, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार कई स्थानों पर जन जागरूकता अभियान भी चलाए गए मोहननगर ज़ोन अंतर्गत क्षेत्र वासियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए अपील की गई मौके पर एसबीएम टीम उपस्थिति रही। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की क्रम में प्रतिदिन बड़ी कार्यवाही की जा रही है जो की सराहनीय हैं कविनगर सी ब्लॉक मार्केट, आरडीसी हल्दीराम स्वीट , राजनगर संजयनगर व अन्य स्थानों पर अभियान चलाते हुए लगभग 17 किलो प्लास्टिक जप्त की है।

मोहननगर के लाजपत नगर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया गया न केवल व्यापारी वर्ग को ही प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया बल्कि क्षेत्रवासियों को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील की गई। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगभग 13 दिनों में चार लाख से अधिक जुर्माना प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान वसूल किया गया है जिसमें 7 क्विंटल से अधिक प्लास्टिक जप्त भी की है गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा लगातार शहर वासियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए जागरूक किया जा रहा है जिसमें नगर आयुक्त द्वारा शहरवासियों से भी पॉलिथीन बैग इस्तेमाल न करने की अपील की गई है बाजार जाने से पूर्व कपड़े का थैला साथ रखने के लिए जागरूक किया गया है

Exit mobile version