32 C
New Delhi
Monday, June 2, 2025

Aishwarya से Kareena तक, परेश रावल से पहले इन कलाकारों ने भी बीच में ही छोड़ी फिल्म!

पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि, फिल्म के मुख्य किरदार परेश रावल को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद से ही इंडस्ट्री में हलचल देखने को मिल रही है। कहा जा रहा है कि क्रिएटिव डिफरेंट के चलते परेश रावल ने इस फिल्म से बीचो-बीच में ही अलग होने का फैसला कर लिया। ऐसे में अक्षय कुमार से लेकर कई लोग उन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे ये कोई पहले कलाकार नहीं है जिन्होंने बीच में ही फिल्म को ठुकरा दिया हो। इससे पहले भी कई कलाकार रहे जो फिल्म का हिस्सा होते हुए फिल्म से अचानक बाहर हो गए। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में…

hera pheri 3

ऐश्वर्या राय बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या का। दरअसल, फिल्म ‘चलते चलते’ में रानी मुखर्जी के पहले ऐश्वर्या को कास्ट किया गया था। शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी को उन दिनों खूब प्यार मिलता था जिसके चलते फिल्म ‘चलते चलते’ में भी दोनों को साइन किया गया लेकिन इसी बीच ऐश्वर्या का सलमान खान से ब्रेकअप हुआ था जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को इनकार कर दिया था। हालाँकि इसके पीछे असली वजह क्या है ये कोई नहीं जानता? लेकिन ऐश्वर्या के छोड़ने के बाद यह फिल्म रानी मुखर्जी के हाथों लग गई।

hera pheri 3

रणबीर कपूर
दूसरा नाम मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का है। दरअसल, रणबीर कपूर ने रातों-रात फिल्म ‘जोधा अकबर’ से बाहर होने का फैसला कर लिया था। हालांकि कभी भी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर रणबीर ने फिल्म जोधा अकबर को इंकार क्यों किया? लेकिन कहा जाता है कि रितिक रोशन से पहले रणबीर कपूर को ही यह फिल्म ऑफर हुई थी। हालाँकि बाद में उन्होंने अपने विचार बदल लिए।

hera pheri 3

करीना कपूर खान
तीसरा नाम है पापुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान का। करीना इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है उन्होंने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि कहा जाता है कि इससे पहले करीना को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ मिली थी। कहा जाता है कि करीना ने इसके कुछ सीन भी सूट कर लिए थे लेकिन बाद में उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मां बबीता काफी हद तक दखलअंदाजी करती थी जिसके बाद राकेश रोशन ने यह फैसला लिया और करीना को इससे बाहर कर दिया। इसके बाद अमीषा पटेल को इस फिल्म में काम करने का मौका मिला।

hera pheri 3

कार्तिक आर्यन
चौथा नाम है पॉपुलर अभिनेता कार्तिक आर्यन का। कार्तिक आर्यन यूं तो इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता बन गए हैं लेकिन फिल्म ‘दोस्ताना-2’ से उन्हें रात-रात बाहर कर दिया गया था। यह भी कहा जाता है कि पहले कार्तिक आर्यन को हेरा फेरी 3 के लिए भी साइन कर दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें इस फिल्म से भी निकाल दिया गया है। अब परेश रावल को लेकर भी सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ तरह-तरह की बातें की जा रही है।

hera pheri 3

ये भी पढ़ें: खूबसूरत साड़ी, मांग में सिंदूर.. Aishwarya के कान्स लुक ने जीता फैंस का दिल!

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles