-2.4 C
New York
Friday, January 17, 2025
spot_img

भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सफलतापूर्वक बैठक संपन्न की।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में “शक्ति केंद्र प्रमुखों” की संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक हुई संपन्न।

अनिल चौहान नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड स्थित एक स्थानीय बैंक्विट हॉल में इस महा बैठक का शाम को होना सुनिश्चित हुआ था। इस महा बैठक मे दिल्ली प्रदेश लोकसभा प्रभारी एवम् भाजपा राष्ट्रिय मंत्री ओम प्रकाश धनकर , दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा , पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याक्षी हर्ष मल्होत्रा ,लोकसभा क्लस्टर इंचार्ज विजेंद्र गुप्ता , लोकसभा प्रभारी अनिल गुप्ता , विधायक ओमप्रकाश शर्मा , अभय वर्मा , अनिल वाजपाई ,लोकसभा संयोजक महेन्द्र आहूजा , लोकसभा सह संयोजक लता गुप्ता, लोकसभा विस्तारक नरेश वशिष्ठ , लोकसभा बूथ संयोजक राज कुमार शर्मा एवं राम वीर सिंह बासौया ,जिला प्रभारी सुरेश शर्मा , मयूर विहार ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र धामा , शाहदरा ज़िला अध्यक्ष संजय गोयल, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, मयूर विहार ज़िला महामंत्री संजीव सिंह, नीरज शर्मा, भावना जैन, शाहदरा ज़िला महामंत्री रोमेश गुप्ता, गीता शर्मा, दीपक गाबा, शहादरा ज़िला उपाध्यक्ष भूषण ठक्कर, विजय शर्मा, विनीत जैन आदि सहित 1600 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
ओमप्रकाश धनकड़ ने कहा की पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में शाहदरा सीबीडी ग्राउंड स्थित एक बैंकट हॉल में केंद्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मंच पर बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 विश्व गुरु भारत, समग्र भारत और विकसित भारत का लांचिंग पैड है। भाजपा के 400 पार के लक्ष्य में 7 सीट दिल्ली की भी शामिल है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करते हुए दिल्ली में सरकार बनाई, और अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सरकार का सच सबके सामने है जो की पूरी तरह भ्रष्ट है इनके कई मंत्री जेल में है जिनमें की उपमुख्यमंत्री और स्वयं दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जेल में हैं। इन्होंने आबकारी नीति के जरिए ठेकेदारों और शराब कारोबारीयों को फायदा पहुंचाया। यह इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हैं और दिल्ली की आम जनता की सहानुभूति लेने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।लेकिन यह सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का मुद्दा है इसमें कहीं पर भी रत्ती भर राजनीति नहीं है। न्यायालय की टिप्पणी से अब यह स्पष्ट हो जाता है। ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में जेल से सरकार चलाने के मुद्दे पर कहा कि ऐसा संभव ही नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री बनते वक्त उन्होंने संविधान की और गोपनीयता की शपथ ली थी। जेल नियमावली के तहत गोपनीयता के नियम का पालन नहीं हो सकता क्योंकि उसमें जेलर हर पत्र को पढ़कर देखेगा। भाजपा दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने मंच पर से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमें मिलजुल कर पूरी ताकत के साथ होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में अपनी पार्टी के हाथों को मजबूत करना है तथा दिन रात एक करके 400 पार का नारा लगाते सभी को पीछे छोड़ते हुए अपनी सरकार बनानी है l मंच पर से संबोधित करते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लीजिए। चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव की संगठात्मक बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा समस्त कार्यकर्ताओं को प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी के किए हुए 10 वर्षों के कामों को जनता के बीच में लेकर जाना है और गर्व के साथ कहना है की भव्य राम मंदिर बन चुका है। जम्मू और कश्मीर से धारा 370 और 35A से हट चुकी है। यही सब उपलब्धियां का ब्योरा देते हुए कार्यकर्ताओं में उन्होंने जोश भरा और कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी गति तेज करनी होगी अच्छे बूथ प्रबंधन और पन्ना प्रमोखों के समर्पण से भाजपा 400 + से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा कर सकेगी l भाजपा पूर्वी दिल्ली बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है। विकसित भारत के संकल्प 2047 का चुनाव है इसीलिए समस्त देशवासियों से आवाहन किया कि आप राष्ट्र निर्माण में वोट करें। विश्व प्रसिद्ध भारतवर्ष के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने करोनाकाल में बिना किसी भेदभाव के ढाई सौ करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराकर लोगों को लगवाई और लगभग 200 देश में कोरोना वैक्सीन को निर्यात किया। आज विश्व में भारत की छवि बहुत ही लोकप्रिय है आज भारत कुछ बोलता है तो पूरा विश्व बड़े ध्यान से सुनता और मानता है। जब भी विश्व में कोई संकट आया और भारत का नागरिक किसी देश में फंसा हैं तो भी सफलतापूर्वक कुछ घंटों के लिए युद्ध को रोकते हुए, अपने समस्त भारतवासियों को उन्होंने सुरक्षित वापस लाने का कार्य बड़ा ही सफलता पूर्वक किया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles