0.4 C
New York
Monday, January 13, 2025
spot_img

भाजपा पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने रोड शो के बाद भरा नामांकन।

विशाल जनसभा को संबोधित कर, रोड शो के बाद हर्ष मल्होत्रा ने भरा नामांकन।

अनिल कुमार चौहान दिल्ली। नामांकन से पहले प्रियादर्शनी विहार में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। उसके बाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ DM ऑफिस LM बांध शास्त्री पार्क (नियर बैंक एन्क्लेव) में अपना नामांकन भरा। जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास निरंतर प्रगति के पथ की अग्रसर है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा की पूर्वी दिल्ली के भाजपा कार्याकर्ता के चेहरे की मुस्कान और उत्साह देखकर लग रहा है की दिल्ली में कमल खिलने की शुरुआत सबसे पहले पूर्वी दिल्ली लोकसभा से होगी। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो छोटे से छोटे जमीनी कार्यकर्ता को भी लोकसभा का टिकट देती है। दिल्ली के कार्यकर्ताओ का उत्साह बता रहा है की इस लोकसभा की जीत के बाद भाजपा दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव जीतकार भाजपा ही अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा कि राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली सह प्रभारी अलका गुर्जर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने सरल स्वभाव और अनुभवी कार्यकर्ता को टिकट दिया है जो पूर्व में महापौर भी रह चुके है। निश्चित ही इस बार भाजपा पिछली जीत के मुकाबले 10% और अधिक अंतराल से जीत दर्ज करेंगी। भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र के विकास और जन उत्थान की जिम्मेदारी सौपी है उसे मैं अपनी पूरी निष्ठाभाव से निभाउंगा। कार्यक्रम मे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, दिल्ली की सह प्रभारी अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी, लोकसभा चुनाव प्रभारी अनिल गुप्ता, लोकसभा चुनाव संयोजक महेन्द्र आहूजा, सह संयोजक लता गुप्ता, जिला अध्यक्ष संजय गोयल, विजेंद्र धामा एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles