19.1 C
New Delhi
Thursday, January 22, 2026

नीतीश-तेजस्वी या फिर चिराग? कौन बना बिहार में जनता का पसंदीदा CM फेस? पहले पायदान पर इस नेता ने मारी बाजी!

बिहार में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। पिछले दिनों यह भी चर्चा हुई थी कि इस बार दो से तीन चरणों में मतदान हो सकता है। वही दिवाली और छठ त्यौहार को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। ऐसे में दिन ब दिन सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। वही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता रेलिया को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच यह सवाल भी चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर चुनाव के बाद बिहार का सीएम किसे चुना जाएगा? जी हां.. यहां तक कई जगह तो इसका परिणाम भी सामने आ चुका है कि आखिरकार जनता ने किसको पसंद किया है। तो चलिए हम भी डिटेल में जान लेते हैं कि आखिर बिहार की जनता मुख्यमंत्री के रूप में कौन से चेहरे को पसंद कर रही है और भविष्य के लिए वह किसी नेता को सीएम के रूप में देखना चाहतीहै??

कौन है इस रेस में सबसे आगे?
दरअसल, हुआ कि पिछले दिनों बिहार चुनाव को लेकर पसंदीदा सीएम फेस का एक सर्वे हुआ था। इसमें ऐसे आंकड़े सामने आए जिसमें कई लोग हैरान भी रह गए। जहां नेता विपक्षी तेजस्वी यादव इस मामले में नीतीश कुमार से भी आगे निकल गए तो वही चिराग पासवान भी इस लाइन में दिखाई दिए। आंकड़े की माने तो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव सीएम फेस वाले सर्वे में सबसे पसंदीदा शख्स निकले। जी हाँ.. यह सामने आया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। लोगों ने उन्हें सबसे ज्यादा वोट दिया और मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में लोग उन्हें देखना पसंद कर रहे हैं।

bihar new cm

बता दे फरवरी 2025 में जब सर्वे हुआ था तो 40.6 फ़ीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को पसंद किया था, लेकिन मई और अप्रैल में उनकी पापुलैरिटी थोड़ी कम दिखाई दी और उनका सीएम फेस वाला ग्राफ भी थोड़ा कम होता गया। इस दौरान जहां अप्रैल में उन्हें 35.5 फ़ीसदी लोगों ने पसंद किया जबकि मई में उन्हें 36.9 फीसदी लोगों ने सीएम के रूप में चुना था।

कैसा रहा नितीश कुमार का ग्राफ?
यदि बात की जाए मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में तो उनकी लोकप्रियता के बारे में हर कोई जानता है और हमेशा उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में लोगों ने पसंद भी किया है। फरवरी में नीतीश कुमार को करीब 18.4 फ़ीसदी लोगों ने सीएम के रूप में पसंद किया था लेकिन अप्रैल में उनका यह ग्राफ थोड़ा गिरता हुआ नजर आया। इस दौरान उन्हें केवल 15.4 फीसदी लोगों ने ही सीएम के रूप में चुना। हालांकि मई में यह ग्राफ अपने आप ऊंचा उठता गया और फरवरी की तरह ही परिणाम देखने को मिले। यानी कि इस रेस में नीतीश कुमार की लोकप्रिय भी सबसे आगे हैं।

bihar new cm

कितनी आगे हैं प्रशांत किशोर की रेस?
यदि बात की जाए जनसुरज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की तो वह इस रेस में थोड़े पीछे हैं। जी हां.. तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से उनकी लोकप्रियता थोड़ी कम है। एक सर्वे के मुताबिक यह बताया गया कि फरवरी में 14.9 फ़ीसदी लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया लेकिन अप्रैल में उनका ग्राफ इससे बढ़कर थोड़ा आगे निकला। जी हां अप्रैल में उन्हें 17.2 फ़ीसदी लोगों ने सीएम के रूप में पसंद किया लेकिन मई के महीने में दोबारा उनकी लोकप्रियता कम हो गई। सीएम के रूप में उनका ग्राफ गिरता गया और मई के महीने में उन्हें केवल 16.4 फ़ीसदी लोगों ने ही सीएम के रूप में पसंद किया।

bihar new cm

कैसा रहा चिराग पासवान का आंकड़ा?
दिलचस्प बात यह है कि सबसे पसंदीदा सीएम फेस में चिराग पासवान का नाम भी शामिल है हालांकि लोकप्रियता के मामले में वह प्रशांत किशोर, नितीश कुमार और तेजस्वी से थोड़े पीछे हैं। केंद्रीय मंत्री जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान फरवरी से मई के बीच में उनकी लोकप्रियता में अधिक इजाफा देखने को मिला था। हालांकि उन्हें सीएम के फेस के तौर पर केवल 6.6 प्रतिशत लोगों ने ही पसंद किया। खैर यह तो एक छोटा सर्वे था लेकिन देखना बहुत ही दिलचस्प रहेगा कि आखिर बिहार का अगला सीएम कौन होगा।

bihar new cm

कब होगा चुनाव?
वर्तमान सीएम नितेश कुमार के अगुवाई वाली बिहार सरकार का कार्यकाल इस साल यानी की 2025 में नवंबर तक है। बिहार विधानसभा का कार्यालय 25 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है उससे पहले चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी होना बहुत ही आवश्यक है। माना जा रहा है कि सितंबर से अक्टूबर के बीच आचार संहिता लागू हो सकती है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का लोगों को इंतजार है।

बता दें, साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए गए थे। पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर 2020 को मतदान हुआ था जबकि दूसरा 3 नवंबर 2020 को 94 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इसके बाद आखिरी चरण के लिए 7 नवंबर 2020 को चुना था जिस पर 78 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और 10 नवंबर 2020 को पूरे वोटो की गिनती हुई थी। वही 2020 की चुनाव में एनडीए ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को दिया नया संबल: स्वतंत्र देव सिंह

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles