34 C
New Delhi
Sunday, June 1, 2025

बिहार बजट 2025-26: 8 नए एयरपोर्ट, छठ पूजा होम स्टे समेत बड़े ऐलान, जानें मुख्य बातें

बिहार सरकार ने विधानसभा में बिहार बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें राज्य के विकास, शिक्षा, परिवहन और महिलाओं के कल्याण पर खास जोर दिया गया है। इस बजट में कुल 3.17 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 38 हजार करोड़ रुपए अधिक है। इस बजट में 8 नए एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, महिलाओं के लिए पिंक बस सर्विस समेत कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

बिहार बजट 2025-26

बिहार बजट 2025-26 में इन योजनाओं को मिली प्राथमिकता

1. परिवहन और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

  • 8 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, जिनमें पूर्णिया, राजगीर, सुल्तानगंज और रक्सौल में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट शामिल हैं।
  • अगले तीन महीनों में पूर्णिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट सर्विस शुरू होगी।
  • 2027 तक बिहार के किसी भी कोने से 4 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य

2. शिक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश

  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपए का बजट।
  • पिछड़े और अति पिछड़े छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की राशि दोगुनी की जाएगी।

3. महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

  • महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत, जिसमें महिला ड्राइवर और कंडक्टर होंगी।
  • महिला जिम खोली जाएंगी, जहां महिला ट्रेनर्स की नियुक्ति होगी।
  • पिंक टॉयलेट का निर्माण राज्य के प्रमुख शहरों में किया जाएगा।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावासों की स्थापना होगी।
  • गरीब कन्याओं की शादी के लिए विवाह मंडप बनाए जाएंगे।

4. स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार

  • बेगूसराय में कैंसर अस्पताल की स्थापना होगी।
  • राज्य में 108 नए नगर चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे।
  • कैंसर रोगियों के लिए विशेष केयर सेंटर बनाए जाएंगे।

5. रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा

  • ग्राम और लघु उद्योगों के लिए 395 करोड़ रुपए का बजट।
  • बाजार समितियों को सशक्त किया जाएगा।
  • सभी प्रखंडों में तरकारी उत्पादन समिति का गठन होगा।

6. धार्मिक पर्यटन और त्योहारों को मिलेगा बढ़ावा

  • छठ पूजा के लिए होम स्टे सुविधा शुरू होगी।
  • प्रवासी बिहारियों के लिए हेल्प सेंटर बनाए जाएंगे।

बिहार बजट 2025-26 के अहम आर्थिक पहलू

  • कुल राजस्व व्यय 2.52 लाख करोड़ रुपए, जो कुल खर्च का 79.52% है।
  • 8,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य।
  • राज्य सरकार द्वारा 55,737 करोड़ रुपए का लोन लेने का प्रस्ताव।

बिहार बजट 2025-26 में इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, महिलाओं और स्वास्थ्य पर खास जोर दिया गया है। सरकार की कोशिश है कि नए एयरपोर्ट, महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा में निवेश के जरिए राज्य को आत्मनिर्भर बनाया जाए। आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बजट राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

और पढ़ें: संभल अजान विवाद: प्रशासन की सख्ती के बीच बिना लाउडस्पीकर दी जा रही अजान, जानिए पूरा मामला

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles