41.3 C
New Delhi
Thursday, April 24, 2025

विधानसभा नानपारा में चलाया गया भाजपा सदस्यता अभियान 

नानपारा, बहराइच। भाजपा ने विधानसभा नानपारा क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बलहा विकासखंड मुख्यालय पर भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की गई। जिसमें काफी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

मुख्य अतिथि शिवभूषण सिंह प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी बहराइच रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि बृजेश पांडेय जिलाध्यक्ष बहराइच की उपस्थिति में बलहा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिला महामंत्री, कृपाराम वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नगर पंचायत अध्यक्ष रूपईडीहा डॉक्टर उमाशंकर वैश्य, विजय कुमार वर्मा ब्लॉक प्रमुख बलहा, घनश्याम सिंह , महाराज दिन वर्मा, अजय मिश्रा मंडल अध्यक्ष रूपईडीहा, आशीष कुमार पांडे नानपारा नगर अध्यक्ष, शालिग्राम लोधी मंडल अध्यक्ष शिवपुर, अरुण सोनकर जिला पंचायत सदस्य, शालिक राम लोधी, ललित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles