चीतल की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार।

चित्र परिचय। चीतल की खाल के साथ तस्कर और वन अधिकारी

Uttar Pradesh बहराइच। वन्यजीव प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों ने चीतल की खाल के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। खाल को लेकर तस्कर नेपाल जा रहा था। इसी बीच वन कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी नानपारा अशोक कुमार के कुशल नेतृत्व में अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में अब्दुल्लागंज रेंज में गस्ती दल द्वारा कक्ष संख्या तीन मैं एक कुख्यात शिकारी को दबोचा गया। रेंजर पंकज साहू ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से चीतल की खाल व एक भरुआ बंदूक बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान सहजाद उर्फ औघड़ पुत्र बाबादीन उम्र 35 वर्ष निवासी उचवा समतलिया थाना खडेंचा जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तस्कर ने बताया कि इस खाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा जाना था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में क्षेत्रीय वनाधिकारी पंकज कुमार साहू, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी शंभु नाथ यादव, सुरेश कुमार वन दरोगा, दिनेश पांडेय वन दरोगा, मनोज तिवारी वन रक्षक, मनोज़ सिंह वन रक्षक, सुरेश वर्मा वन रक्षक, देव वर्मा वन रक्षक व अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply