12.1 C
New Delhi
Saturday, February 15, 2025

मुख्यमंत्री जवाब दें की कैसे मुमकिन है दिल्ली जल बोर्ड में नये घोटाले होते हैं और मुख्यमंत्री बेखबर हैं वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है और अब हर दिन उसका एक नया घोटाला सामने आता है।

सचदेवा ने कहा है की 2012 से 2015 के बीच अरविंद केजरीवाल आटो मैग्नेटिक पानी के मीटरों को लूट का मीटर बताते थे और तत्कालीन शीला दीक्षित सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते नही थकते थे पर खुद केजरीवाल सरकार के शासन में दिल्ली जल बोर्ड में नित नये घोटाले सामने आते हैं।

यह कहना अतिश्योक्ति ना होगा की आज केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है।सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता केजरीवाल शासन में दिल्ली जल बोर्ड में हुए 38 करोड़ रुपए के आटो मैग्नेटिक मीटर घोटाले की जानकारी पा कर स्तब्ध है जिसमे आज ई.डी. ने दो गिरफ्तारी की है।

मीटर घोटाले में जल बोर्ड के स्थापित ठेकेदार एवं वरिष्ठ चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट है की जल बोर्ड के घोटाले के तार बहुत ऊपर तक जुड़े हैं।

दिल्ली जलबोर्ड के घोटालों को सीधा मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है।वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह कैसे मुमकिन है की दिल्ली सरकार की नाक के नीचे दिल्ली जल बोर्ड के हर काम में घोटाला है और मुख्यमंत्री अनभिज्ञता दर्शाते हैं।वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुख्यमंत्री जवाब दें की कैसे मुमकिन है की दिल्ली जल बोर्ड में नित नये घोटाले होते हैं और वह बेखबर हैं।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles