12.1 C
New Delhi
Thursday, December 11, 2025

दीपावली से पूर्व लोगो को मिलेगी परिवहन निगम की बसों को ट्रैक करने की सुविधा – दयाशंकर सिंह

परिवहन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश की जनता को परिवहन निगम की बसों को ट्रैक करने की सुविधा की सौगात दी जाएगी। इस सुविधा के पश्चात यात्रियों द्वारा निगम बसों को ट्रैक किया जा सकेगा।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने आज दी। उन्होंने बताया कि किसी गंतव्य पर जाने वाली बसों की वास्तविक लोकेशन मैप पर देखी जा सकेगी। यात्रियों हेतु मार्गदर्शी ऐप भी लॉन्च किया जाएगा जिससे उपलब्ध डिजिटल पैनिक बटन के माध्यम से किसी आकस्मिकता की दशा में पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकेगी।

परिवहन
परिवहन मंत्री ने बताया कि यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के निर्भया फंड से प्राप्त अनुदान से संचालित की गई है। जिसमें महिला सुरक्षा के लक्ष्य के दृष्टिगत बसों में पैनिक बटन की स्थापना भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि इनका इंटीग्रेशन पुलिस मुख्यालय के डायल 112 से भी कराया कराया गया है प्रमुख बस स्टेशन पर एलइडी डिस्पले स्क्रीन के माध्यम से बसों के आवागमन की समय सारणी की वास्तविक स्थिति ज्ञात की जा सकेगी। सेवा प्रदाता के स्तर से इन सभी फीचर्स की टेस्टिंग का कार्य गतिशील है तथा दीपावली से पूर्व प्रदेश की जनता को उपलब्ध कराया जाना लक्षित है।

यह भी पढ़ें – 

फूड पैकेजिंग में मिले ब्रेस्ट कैंसर के हानिकारक केमिकल्स: जानें कैसे बचें और सुरक्षित रहें

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles