-2.4 C
New York
Friday, January 17, 2025
spot_img

डीएफओ ने अब्दुल्लागंज रेंज में ग्रीन बेल्ट कार्य का किया निरीक्षण राहुल उपाध्याय

बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र के कई क्षेत्रों दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। डीएफओ द्वारा दर्जीगाव नर्सरी एवं अग्रिम मृदा कार्य का निरीक्षण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ने अब्दुल्लागंज रेंज में फुट पेट्रोलिंग की। मौके पर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने उपस्थित वन कर्मियों को वन विकास से संबंधित कई बातों पर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वनों का विकास सही रूप से हो रहा है। जिसमे अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र का विकास कार्य सर्वोत्तम है। जिससे जंगल का विकास हो। इस दौरान वन क्षेत्राधिकार पंकज साहू, वन दरोगा सुरेश पासवान, वन रक्षक मनोज सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles