दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान समाप्त हो चुका है और अब सभी की नजरें Delhi Exit Poll 2025 के नतीजों पर टिकी हैं। चुनाव के आधिकारिक परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले आज शाम 6 बजे एग्जिट पोल के अनुमान सामने आएंगे।
Delhi Exit Poll 2025: AAP, BJP और कांग्रेस में कड़ी टक्कर
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है, लेकिन इस बार चुनावी मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है। Delhi Exit Poll 2025 के अनुसार, AAP को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। 1993 के बाद से BJP को दिल्ली विधानसभा में जीत नहीं मिली है, जबकि कांग्रेस ने 1998, 2003 और 2008 में लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी।
मुख्य उम्मीदवार और हॉट सीट्स
इस बार दिल्ली चुनाव में कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं, जिन पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
- नई दिल्ली सीट: यहां अरविंद केजरीवाल, प्रवेश वर्मा (BJP) और संदीप दीक्षित (कांग्रेस) के बीच मुकाबला है।
- कालकाजी सीट: वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी (AAP), रमेश बिधूड़ी (BJP) और अलका लांबा (कांग्रेस) आमने-सामने हैं।
- पटपड़गंज सीट: AAP से अवध ओझा, BJP से रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस से अनिल चौधरी मैदान में हैं।
- रोहिणी सीट: AAP के प्रदीप और BJP के विजेंद्र गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।
AAP के लिए क्यों अहम है Delhi Exit Poll 2025?
AAP ने 2013, 2015 और 2020 में शानदार जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि BJP को सिर्फ 8 सीटें मिली थीं। इस बार पार्टी के लिए चुनाव चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी पचड़ों में फंसे थे।
Exit Poll का महत्व और चुनाव आयोग की गाइडलाइंस
Delhi Exit Poll 2025 चुनावी नतीजों का अनुमान लगाने का एक जरिया होता है। वोटिंग खत्म होने के बाद एजेंसियां सर्वे के आधार पर संभावित विजेता का आकलन करती हैं। हालांकि, चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक, एग्जिट पोल को आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद ही प्रसारित किया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर 2 साल की कैद या जुर्माना भी हो सकता है।
क्या कहते हैं Delhi Exit Poll 2025 के शुरुआती संकेत?
Delhi Exit Poll 2025 के प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, AAP फिर से सरकार बना सकती है, लेकिन BJP और कांग्रेस भी मजबूती से मुकाबले में हैं। हालांकि, असली तस्वीर 8 फरवरी को चुनावी नतीजों के साथ ही साफ होगी।
और पढ़ें: गरीबों का उत्थान: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा झुग्गियों में फोटोशूट करना बोरिंग