12.1 C
New Delhi
Saturday, February 15, 2025

DMRC स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी।

दिल्ली। 15 अगस्त 2024 गुरुवार को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सभी लाइनों पर व सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी।

सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे तक ट्रेन सेवाएं 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद दिन भर के लिए नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा।

इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए स्वीकृत निमंत्रण पत्र के आधार पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों को वैध सरकारी जारी फोटो पहचान पत्र दिखाने पर स्टेशनों पर प्रवेश और यात्रा की अनुमति होगी।

यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों, जो कार्यक्रम स्थल के निकटतम हैं पर निकास के लिए मान्य होगी।

ये ही निमंत्रण पत्र वापसी यात्रा के लिए भी केवल इन तीन स्टेशनों से ही मान्य होंगे। यात्रियों को इन व्यवस्थाओं के बारे में सूचित करने के लिए ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं की जाएंगी ।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles