-4.6 C
New York
Thursday, January 16, 2025
spot_img

ईद-उल-अजहा के पवित्र त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ सफाई का किया इंतजाम – अशफाक सैफी

लखनऊ। राज्य अल्पसंखयक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने अपर मुख्य सचिव गृह एवं अपर मुख्य सचिव नगर विकास से 17 जून 2024 को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा के पवित्र त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ सफाई के इंतजाम कराने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा की नमाज के समय ईदगाह एवं मस्जिदों में काफी भीड़ होती है। इसलिए ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कराया जाय। किसी भी दशा में सड़क पर नमाज सम्पन्न न की जाये।

सैफी ने कहा कि ईदगाहों एवं मस्जिदों के आस-पास नगर निगम/नगरपालिका/नगर पंचायत आदि के माध्यम से साफ-सफाई की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर नमाजियों हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी किया जाय। सैफी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा के अवसर पर मुस्लिमों द्वारा जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।

यह सुनिश्चित कराये कि कुर्बानी अपने निर्धारित स्थान पर हो तथा किसी भी दशा में प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी न हो। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण हेतु नगर निगम / नगरपालिका/नगर पंचायत आदि द्वारा स्थिर एवं चलायवान कूड़ेदानों की व्यवस्था की जाये। कुर्बानी हेतु वैध जानवरों की खरीद-फरोख्त एवं परिवहन आदि हेतु आम जन-मानस एवं पशु व्यापारियों को अराजक तत्वों द्वारा परेशान न किया जाये।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles