Site icon संपूर्ण हिंदुस्तान

एसपी ने किया नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का लोकार्पण।

एसपी ने किया नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का लोकार्पण।

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को थाना सफदरगंज अंतर्गत अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के पल्हरी चौराहे पर बने नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का लोकार्पण किया। एसपी ने यहां बताया कि हाइवे पर चलने वाले आमजन मानस की सहायता के लिए इस नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का लोकार्पण किया गया है। यहां तैनात पुलिस कर्मियों को हाइवे पर लगातार पेट्रोलिंग कर महत्वपूर्ण कट्स, तिराहों, चौराहों आदि पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित मौजूद रहे।

Exit mobile version