21.1 C
New Delhi
Tuesday, February 18, 2025

एसएसबी ने अवैध कपड़ो के साथ तीन महिला को किया गिरफ्तार।

Uttar Pradesh बहराइच। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में सीमा चौकी रुपईडीहा के कार्मिकों द्वारा गश्त निकाली गई। गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 651/02 से लगभग 80 मीटर भारतीय क्षेत्र में तीन महिला सामान के साथ भारत से नेपाल जाती हुई दिखाई दी गश्ती दल को सकिय हरकत होने पर तीनो महिलाओं को रोका गया तथा पूछ ताछ किया गया।

पूछ ताछ के दौरान एक महिला ने अपना नाम सोरु थापा मगर उम्र -30 वर्ष पिता कुल बहादुर निवासी कोलपुर वार्ड नंबर 11 जनपद बांके नेपाल दुसरी महिला ने अपना नाम सीता कुमारी विस्ट उम्र 42वर्ष पिता राम हरी विष्ट निवासी कोलपुर वार्ड नंबर 11 जनपद बांके नेपाल तथा तीसरी महिला ने अपन नाम विष्णु सुनार उम्र 50 वर्ष पिता गिरी सुनार कोलपुर वार्ड नंबर 12 जनपद बांके नेपाल बताया।गश्ती दल के द्वारा संदिग्ध सामान होने के कारण सामान की जाँच कराने को कहा गया।

जिस पर महिलाओ ने डरते हुए बताया की इसमें कपडा का थान है जो 57 पिस कुल 1368 मीटर है। जो भारत से नेपाल में किसी दुकान में देना है। जिसके बदले हमें कुछ पैसे मिलने वाले हैं। जिससे हम लोग अपना जीवन यापन करते है। बरामद कपडे व तीनो महिलओं को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया।

गश्ती दल में एसएसबी के निरीक्षक सामान्य महिला अनीता कुमारी, मुख्य आरक्षी सामान्य धरमेंदर कुमार,आरक्षी सामान्य कमलेश कुमार गोनेकर, आरक्षी सामान्य महिला श्वेता जैसवाल,आरक्षी चालक सुरेश कुमार शामिल रहे।42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ने बताया कि अवैध आवा गमन,बढती तस्करी को मध्यनजर रखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

हमारे जवानो द्वारा भारत नेपाल सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध तस्करी को पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles