एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

Uttar Pradesh बहराइच। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अनिल कुमार यादव उप कमांडेंट के नेतृत्व मे आसूचना के आधार पर सीमा चौकी रुपईडीहा के जवानों तथा उ.प्र. पुलिस के साथ एक संयुक्त गश्त निकाली गयी। गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 651/2 से 2 किलो मीटर भारतीय क्षेत्र आईसीपी रोड के निकट आम के बगीचे की ओर एक व्यक्ति आ रहा था। जिसे सक के आधार पर गश्ती दल ने रोका और पूछ ताछ किया। पूछ ताछ के दौरान अपना नाम राजन चौधरी उम्र 28 वर्ष पुत्र राकेश चौधरी ग्राम रायडीह जनपद बहराइच बताया। गस्ती दल के द्वारा गहन पूछ ताछ करने पर व्यक्ति ने डरते हुए बताया कि मेरे पास 50 ग्राम स्मैक (हेरोइन) है तथा मौके पर ही राजन चौधरी ने स्वीकार किया कि उसे स्मैक भारतीय व्यक्ति पप्पू दर्जी से मिली है। जो कि बहराइच का निवासी है और उसने उसे जल्दी और आसानी से पैसे कमाने के लिए इसे कम मात्रा में बेचने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति को देने के लिए कहा था। बरामद 50 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया। गश्त दल में एसएसबी के सौरव रंजन (सहायक कमांडेंट) स.उप.नि./सा.बिप्लब कुमार घोस, मु.आ./सा. खगपती पैंथिया, आ./सा.सुनील, एन वाई कुंडलु, आ.महिला आयुषी कुमारी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक जीतेश सिंह, मु.आ./सा. देवेन्द्र यादव,कुल 12 कार्मिक शामिल रहे। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं |

Leave a Reply