27.1 C
New Delhi
Tuesday, February 18, 2025

‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ शताब्दी समारोह के शुभारम्भ अवसर पर सम्मानित हुए सेनानी परिजन व सैनिक।

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’शताब्दी समारोह के शुभारम्भ एवं वीरों का नमन हेतु काकोरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

तत्पश्चात एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करणवीर सिंह द्वारा जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा त्रिपाठी के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व भारतीय सेना के जाबाज़ सैनिकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता सग्राम सेनानी के परिजन कबूतरी देवी पत्नी स्व. हरिश्चन्द्र उपाध्याय, चन्द्रकान्ती पत्नी स्व. लालचन्द, अमरनाथ अग्रवाल व शिव शंकर अग्रवाल पुत्रगण स्व. राम गोपाल अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, गिरीश चन्द्र व मनोज अग्रवाल पुत्रगण स्व. हनुमान प्रसाद अग्रवाल, सरदार ओंकार सिंह पुत्र मालिक सिंह, मो. तारिक बेग पुत्र मो. किफायतउल्ला, जमीला पुत्री स्व. अकबर अली, अजय कुमार सिंह पुत्र स्व. विजय कुमार नौरंग, वेद प्रकाश सिंह पुत्र स्व. गुरू प्रसाद सिंह, राजू मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा, कर्मवीर सिंह एडवोकेट पुत्र स्व. चन्द्रवीर सिंह व आदित्य भान सिंह पुत्र गनेश वक्श सिंह उर्फ बाबा रामबली तथा भारतीय सेवा के जावान सैनिक लांस नायक सै. मुजीबद्दीन वारसी, सिपाही जीवन लाल, कारपोरल वीरेन्द्र रस्तोगी, सुबेदार दिनेश चन्द्र पाण्डेय, सिपाही इसरार अहमद को सम्मानित किया गया।

समारोह के उपरान्त जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ सेनानी परिसर पहुंचकर त्रिमूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles