40.7 C
New Delhi
Tuesday, June 10, 2025

क्या आपको भी सुबह उठते ही लगती है थकान? नजरअंदाज ना करें ये संकेत, हो सकती है बड़ी बीमारियां!

जब हम सुबह-सुबह सो कर उठते हैं तो कई बार हमें ऐसा महसूस होता है कि हम बहुत थके हुए हैं। यह कोई आप पहले इंसान नहीं है जिनको इस तरह की समस्या होती है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सुबह उठते ही थकान महसूस होने लगती है। रात के समय 8 से 9 घंटे की भरपूर नींद लेने के बावजूद थकावट और भारी सिर के साथ उठते हैं और आपका पूरा दिन थकान से भरा रहता है जिससे आप काफी परेशान रहते हैं। यदि आपको भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इसे नजर अंदाज नहीं करिए। इस स्थिति को मेडिकल टर्म में डाइसेनिया कहा जाता है। इस दौरान व्यक्ति को सुबह बिस्तर से उठने में दिक्कत होती है। नींद की कमी और थकान का अनुभव होता है। आप इन संकेत को नजरअंदाज ना करें।

स्लीपिंग डिसऑर्डर
यदि आपको हर रोज सुबह उठते ही थकान महसूस होने लगती है तो इसे स्लीप डिसऑर्डर कहा जाता है। जब रात भर नींद पूरी नहीं हो पाती है जिसकी वजह से आपको थकान महसूस लगती है। स्लीपिंग डिसऑर्डर इसका एक कारण हो सकता है, इसलिए अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आप एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

morning tired

दिल की बिमारी का संकेत
इसका दूसरा सबसे बड़ा कारण दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जी हां.. जब किसी व्यक्ति को दिल की कोई बीमारी होती है तो उसे सुबह-सुबह उठने में बहुत मुश्किल हो जाती है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य हृदय रोग थकान का कारण बन सकता है। इसलिए यदि आपको प्रतिदिन सुबह थकान महसूस होने लगती है तो आप अपने हार्ट की जांच करवाएं और अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।

डिप्रेशन का शिकार होना
इसका तीसरा सबसे बड़ा कारण डिप्रेशन भी कहा जाता है। जी हां डिप्रेशन और थकान के बीच गहरा संबंध है। यदि कोई व्यक्ति डिप्रेशन में रहता है तो उसके लिए रात में सोना बहुत मुश्किल हो जाता है। वह रात-रातभर करवटें बदलते हैं लेकिन उसकी नींद पूरी नहीं हो पाती है जिसकी वजह से सुबह उठने के दौरान उसे थकान महसूस होती है। यदि आप भी किसी तरह के तनाव या स्ट्रेस में रहते हैं तो ऐसा करने से बचे। इस दौरान आप सुबह योग और मेडिटेशन का सहारा ले। इससे आपके दिमाग को आराम मिलेगा और आप डिप्रेशन जैसी चीजों से दूर रहेंगे। साथ ही आपकी नींद भी भरपूर होगी जिससे आपको सुबह-सुबह थकान बिल्कुल भी महसूस नहीं।

morning tired

थॉयराइड की समस्या
इसके अलावा जिन लोगों को थॉयराइड होता है उन्हें भी सुबह उठते ही थकान का अनुभव हो सकता है। ऐसे में यदि आपको हर रोज थकान की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो अपने डॉक्टर को एक बार दिखाएं। दरअसल, जिन लोगों को हाइपोथायरायडिज्म है, वह थकान का सामना कर सकते हैं। अगर थॉयराइड का समय पर इलाज नहीं कर पाया है तो यह आपके शरीर के लिए एक बड़ी कमजोरी बन सकता है। यदि आपको हर रोज थकान जैसा महसूस होता है तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम
इन सब के अलावा थकान का कारण क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम भी एक समस्या हो सकती है। जब आपको लगातार एक या दो महीने नहीं बल्कि 6 महीने तक थकान महसूस होती रहे और आप 6 महीने तक सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं तो इसे क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। यह एक तरह से गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इस संकेत को आप बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें, बल्कि जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे में आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।

नोट: यहां पर बताई गई बातें आम जानकारियों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से योग्य राय का विकल्प नहीं है। अधिक से अधिक जानकारी के लिए अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें। ‘सम्पूर्ण न्यूज’ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: Health tips : प्राकृतिक उपायों से टॉक्सिन्स को बाहर निकालें , 10 सरल तरीके आपकी सेहत के लिए!

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles