27.1 C
New Delhi
Tuesday, February 18, 2025

Ghaziabad आओ मिलकर लोकतंत्र का पर्व बनाएं।

आओ मिलकर लोकतंत्र का पर्व बनाएं वोट डालकर हम अपना दायित्व निभाएं, मतदान के लिए जागरुक कर रहे हैं निगम के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन।

मतदान के लिए शहर में जन जागरूकता अभियान चलाएं अधिकारी : नगर आयुक्त

Sachin Chaudhary GZB। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार जहां निगम अधिकारी आदर्श आचार संहिता अनुपालन कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं वही मतदान जागरूकता के प्रचार के लिए भी भव्यता से कार्यवाही चल रही है डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से भी शहरवासियों को मतदान के लिए गाजियाबाद नगर निगम जागरुक कर रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार कूड़ा कलेक्शन वाहनों में भी मतदान जागरूकता के लिए प्रचार किया जा रहा है लगभग 415 वाहनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से मतदान के लिए शहर को जागरूक किया जा रहा है शहर के 5 जोन में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से मतदान अवश्य करने के लिए अपील की जा रही है जिसमें वोट डालना हम सभी की जिम्मेदारी है दायित्व को याद दिलाते हुए अपना वोट इस्तेमाल करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम कूड़ा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से अपील जारी है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार सभी निगम अधिकारी भी लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने में जुटे दिखाई दे रहे हैं, सफाई व्यवस्था से लेकर बूथों की तैयारी पर विभाग अनुसार गाजियाबाद नगर निगम कार्य कर रहा है, अधिकारियों के साथ-साथ अन्य टीम भी लोकतंत्र के पर्व को सफल मनाने में जुटा हुआ है, स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा बढ़-चढ़कर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है जहां कूड़ा कलेक्शन वाहन कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं कचरा पृथक्करण के साथ-साथ मतदान के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles