हज यात्रियों की लखनऊ से उड़ी चौथी उड़ान।

आज दूसरे दिन लखनऊ से 576 एवं दिल्ली से दो दिनों में 1008 हज यात्री हुए रवाना – एस पी तिवारी

Uttar Pradesh Lucknow। हज-2024 के हज यात्रियों की लखनऊ उड़ान स्थल से चौथी उड़ान संख्या एसवी 3817 आज 10 मई 2024 को प्रातः 08:10 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। इस उड़ान से 287 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 157 पुरुष व 130 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से 120 हज यात्री सीतापुर जनपद के रायबरेली के 72 लखनऊ के 52 व उन्नाव के 46 हज यात्री सम्मिलित हैं। हज यात्रियों के सुविधार्थ दो खादिमुल हुज्जाज जिसमें मो० जावेद व महबूब अहमद दोनों लखनऊ जिले के गये हैं।

यह जानकारी सचिव हज कमेटी एस पी तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि पाँचवीं उड़ान संख्या एसवी 3891 मध्यान्ह 12:05 बजे रवाना हुई। इस उड़ान से 276 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 157 पुरुष व 119 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से लखनऊ जिले के 37 कानपुर नगर के 35 प्रयागराज के 22 हज यात्री गये हैं जिनकी सुविधार्थ एक खादिमुल हुज्जाज लखनऊ के शारिक नसीम रवाना हुए।

तिवारी ने बताया कि दिल्ली उड़ान स्थल से 09 मई 2024 को उड़ानें आरम्भ हुई हैं। दो दिनों में छः उड़ानों से 1008 हज यात्री रवाना हुए हैं। हज यात्रियों की सुविधार्थ दो खादिमुल हुज्जाज मो आबिद हापुड़ और मशकूर हसन मुरादाबाद जिले के गये हैं।

Leave a Reply