लखनऊ। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पी०एम० कुसुम) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगाये जाने वाले सोलर एवं गत वर्ष के अवशेष सोलर को लगाये जाने हेतु धनराशि रू 9546.00 लाख (रु पचान्नवे करोड़ छियालिस लाख) की धनराशि निर्गत की गयी है। कृषि रक्षा योजनान्तर्गत पारिस्थितिकी संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण के अन्तर्गत धनराशि रु.100.00 लाख (रु.एक करोड़) की धनराशि जारी की गयी है।
इसके साथ ही कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अन्तर्गत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गेहूँ तथा सब्जी योजना के लिए धनराशि रु.50.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के अन्तर्गत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (धान पर अनुसंधान) योजना हेतु धनराशि रु 25.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है।