मिनिस्ती एस ने किया लंका कांड का अवधी से अंग्रेजी में अनुवाद।

मिनिस्ती एस ने किया लंका कांड का अवधी से अंग्रेजी में अनुवाद

Sachin Chaudhary Lucknow उत्तर प्रदेश जीएसटी आयुक्त मिनिस्ती एस ने युवा पीढ़ी में संस्कार के बीज को रोपित करने के उद्देश्य से रामचरित मानस के लंका कांड का अंग्रेजी अनुवाद एवं चौपाइयों की व्याख्या बहुत ही सरलता व सुगमता के साथ करते हुए इसके संकलन को आकर्षक रंगीन चित्रों के साथ पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है। पुस्तक में मानस की अवधी व बुंदेलखंडी भाषा में लिखी चौपाइयों का अनुवाद किया गया है जो युवाओं और बच्चों को रामचरित मानस के गूढ़ रहस्यों को समझने के लिए प्रेरित कर रहा है।मिनिस्ती एस मूल रूप से केरल प्रदेश की रहने वाली मलयालम भाषी हैं। इन्होंने रामचरित मानस में अवधी भाषा में लिखी चौपाई का अंग्रेजी भाषा में न केवल अनुवाद किया, बल्कि चौपाई का अर्थ अंग्रेजी भाषा मे लिखा है, जिससे आज के युवा व बच्चे इसे सरलता से समझ सकें और उनकी रुचि भी बढ़े। मिनिस्ती एस ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2017 में जब वे डीएम गाजियाबाद थी, उस समय मानस के सुंदर कांड का अंग्रेजी अनुवाद किया। वर्ष 2019 में किष्किंधाा कांड का अंग्रेजी अनुवाद व व्याख्या की। वर्ष 2022 में आरण्य कांड, 2024 में लंका कांड का अनुवाद किया है और अब वे बालकांड पर काम कर रही हैं। उन्होंने अवधी श्लोक को समझने के लिए केरल साहित्य अकादमी में जाकर गहन अध्ययन किया। इनका मानना है कि मानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नही है बल्कि मर्यादित जीवन जीने की पाठशाला है। मिनिस्ती एस की चार पुस्तकों का संकलन ऑनलाइन उपलब्ध है।

Leave a Reply