31.1 C
New Delhi
Monday, October 20, 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मंत्री नन्दी की मुलाकात, उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर की सार्थक चर्चा!

  1. मंत्री नन्दी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात।
  2. उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर की सार्थक चर्चा।
  3. भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने पर शुभकामनाएं दी।
  4. डिफेन्स सेक्टर का बजट बढ़ाने का परिणाम ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए पूरे देश ने देखा।

सचिन मलिक, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को देश की राजधानी नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर सार्थक चर्चा की। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सतत विकास की ओर अग्रसर भारत के विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Nand Gopal Gupta Nandi

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश
उत्तर प्रदेश के मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री के नेतृत्व में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के साथ ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है। बजट में जिस तरह सभी सेक्टर्स को फंड एलोकेशन होता है उसी का परिणाम है कि प्रत्येक सेक्टर ग्रोथ कर रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि डिफेन्स सेक्टर का बजट बढ़ाकर मेक इन इण्डिया को प्रोत्साहित करने का परिणाम भी हम लोगों को ऑपरेशन सिन्दूर में देखने को मिला।

Nand Gopal Gupta Nandi

केंद्रीय वित्त मंत्री ने की कार्यों की तारीफ
मंत्री नन्दी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रही औद्योगिक सम्भावनाओं, तेजी से बन रहे एक्सप्रेसवे, एयरपोर्टों के निर्माण व विकास परियोजनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ की।

ये भी पढ़ें: फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र मे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोडा जा रहा है: केशव प्रसाद मौर्य

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles