-4.6 C
New York
Thursday, January 16, 2025
spot_img

मुख्यमंत्री ने किया काशी विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन

जय श्री राम, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा मंदिर प्रांगण।

Uttar Pradesh वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी प्रचार के व्यस्तता में भी बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश झुकाना नहीं भूलते। चुनावी सभा के बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया। योगी आदित्यनाथ ने श्री विश्वेश्वर से लोक कल्याण की कामना की और भाजपा की प्रचंड जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का भी दर्शन करने के उपरांत आरती की।

जय श्री राम, बम-बम भोले की गूंज।

काशी कोतवाल के दर्शन और श्री काशी विश्वनाथ के दरबार मे पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, बम-बम भोले और जय श्रीराम के उद्घोष से योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। काल भैरव मंदिर के बाहर मुख्यमंत्री ने बच्चे को दुलारा-पुचकारा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles