-2.4 C
New York
Friday, January 17, 2025
spot_img

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर ढ़ोल-नगाणों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के 14 कालिदास आवास पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

लखनऊ। देश के 20वें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पूरे देश में जश्न का माहौल शुरू हो गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ो के साथ आतिशबाजी की और खुशी से झूम उठे, उन्होंने जमकर मिठाईयां भी बाँटी। रविवार को प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के लखनऊ स्थित 14 कालिदास आवास पर और मऊ जिले में उनके पैतृक आवास काझाखुर्द में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर आतिशबाजी करते हुए मोदी के नाम का जयकारा लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने जमकर मोदी के समर्थन में नारेबाजी भी की। कहा कि करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद मोदी के साथ है उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छुएंगा और बिना किसी भेदभाव के सभी के दुख दर्द को दूर करने के लिए हमेशा आगे बढ़कर कार्य करने की उनकी प्रवृति से देश की सभी समस्याओं का समाधान भी होगा।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में आनंद पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष, मृदुल यादव मण्डल उपाध्यक्ष, सचिन सोनकर नगर मंत्री युवा मोर्चा, गौरव राय, अजय बारी, आलोक विश्वकर्मा, विपिन राय, अजय, मनमोहन, पंकज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles