22.2 C
New Delhi
Wednesday, February 5, 2025

परिवहन मंत्री ने विधानसभा सदस्य गणों का परिवहन निगम की बसों में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी विधानसभा सदस्य को एक साथ दर्शन करने का अवसर मिला और परिवहन निगम को यह सुअवसर मिलना सौभाग्य की बात है मंत्री दयाशंकर सिंह

लखनऊ उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने आज विधानसभा गेट संख्या 01 और 03 से अयोध्या के लिए रवाना होने वाली वोल्वो बसों से अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने जाने वाले विधानसभा सदस्य गणों का स्वयं उपस्थित रहकर स्वागत किया एवं साथ में अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है की मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे अयोध्या में बने भव्य एवं दिव्यराम मंदिर के दर्शन का अवसर मिला है और परिवहन मंत्री ने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह परिवहन निगम के लिए सौभाग्य की बात है कि उसे विधानसभा सदस्य गणों को अयोध्या राम मंदिर दर्शन कराने का अवसर प्राप्त हो रहा है। परिवहन मंत्री ने अयोध्या दर्शन कार्यक्रम को सुचारू पूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु परिवहन निगम कार्मिकों की भूरि भूरि प्रशंसा की। विधानसभा सदस्यों को श्री राम मंदिर अयोध्या धाम दर्शन हेतु परिवहन निगम की वोल्वो सेवाओं के द्वारा प्रमुख सचिव परिवहन मुख्य प्रधान प्रबंधक (तकनीकी), प्रधान प्रबन्धक ,(संचालन) क्षेत्रीय प्रबन्धक लखनऊ क्षेत्र सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक चारबाग डिपो, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कैसरबाग डिपो, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, आलमबाग डिपो, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक अवध बस स्टेशन के साथ टीम लखनऊ रीजन के अन्य सहयोगियों के साथ बसों को रवाना किया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ ने दी।

Related Articles

1 COMMENT

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles