‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ पर लगी चित्र प्रदर्शनी। 

बहराइच। ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार के बरामदे में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी लगायी गई है। ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ शताब्दी समारोह के शुभारम्भ अवसर पर एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवार्स वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करणवीर सिंह ने जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर सहित अन्य अधिकारियों व अतिथियों के साथ अवलोकन किया। काकोरी ट्रेन एक्शन में शामिल अमर बलिदानियों शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खॉं व रोशन सिंह इत्यादि के जीवन परिचय पर आधारित चित्र प्रर्दशनी आमजन के अवलोकनार्थ 15 अगस्त 2024 तक लगी रहेगी।

Leave a Reply