12.1 C
New Delhi
Saturday, February 15, 2025

पूर्वी दिल्ली भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्टार प्रचारक सांसद नवनीत राणा ने किया रोड शो।

चौहान अनिल कुमार नई दिल्ली। “पूर्वी दिल्ली भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में महाराष्ट्र अमरावती की शेरनी नवनीत राणा कि जनसम्पर्क यात्रा एवम् विशाल रोड शो। जो आम आदमी पार्टी घर की महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती वो देश की महिलाओं का सम्मान क्या करेंगी- नवनीत राणा आज पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में कृष्णा नगर विधानसभा में अमरावती से दुर्गा स्वरूपी सांसद नवनीत राणा की जनसम्पर्क यात्रा और विशाल रोड शो निकाला गया। सांसद नवनीत राणा ने कहा की आम आदमी पार्टी की ओछी विचारधारा है की वो अपने ही परिवार की महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती है तो दूसरी महिलाओं का सम्मान क्या करेंगी। उनके पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने राशन कार्ड बनाने के लिए महिला पर शोषण किया। उनके नई दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने अपनी पत्नी के ऊपर कुत्ता छोड़ कटवाया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर अपनी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई करना और अपमानित करना और जान से मारने की धमकी देना, ये इनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। दूसरी ओर अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने भाजपा की नरेंद्र भाई मोदी सरकार की विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा की अब महिलाओं को मिले 33% आरक्षण “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के माध्यम से इस सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण का कार्य किया है। आज महिला देश की संसद में चर्चा करके अपने लिए और पूरे भारतवर्ष के लिए कानून व नियम बना सकती हैं। उन्हीं को वोट दे जिन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर बनवाया है और ओवासी धमकी देता हैं 15 मिनिट की बात करता है तो हमे जवाब देने के लिए 15 सेकंड ही काफ़ी है। अपने सम्बोधन में हर्ष मल्होत्रा ने कहा मै पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में सैदेव चौबीसो घंटे जनसेवक के तौर पर उपस्थित रहूँगा और पूर्वी दिल्ली को सबसे बेहतर और परिपूर्ण दिल्ली के रूप में विकसित कारूंगा। हर्ष मल्होत्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र के चहुमुखी विकास करने का संकल्प लिया। आज के जनसम्पर्क यात्रा कार्यक्रम में अमरावती सांसद नवनीत राणा, पूर्वी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री दीपक गाबा, रोमेश गुप्ता, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, पूर्व विधानसभा प्रत्याक्षी ड्रा अनिल गोयल, पार्षद संदीप कपूर, राजू साई, मीनाक्षी शर्मा, नीमा भघत, पूर्व पार्षद नीरज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कमल बुद्धिराजा, अनिल अरोड़ा, रवि चौधरी, राजेश चड्ढा आदि सहित 900 से ज्यादा लोगों ओर क्षेत्रिय जनता ने भाग लिया। ज़ोरदार आतिशबाजी के साथ, ढोल नगाड़े, बैंड बाजा सहित ज़ोरदार पुष्पवर्षा भी हुई।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles